Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: 'भारतीय जनता पार्टी की महाविजय सुनिश्चित हो गई है' CM शिवराज सिंह ने ऐसा क्यों कहा?

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 03:24 PM (IST)

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां को तेज करते हुए मंगलवार को प्रत्याशियों की तीस ...और पढ़ें

    MP Election 2023: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हमारे सभी दिग्गज चुनाव लड़ेंगे
    MP Election 2023: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हमारे सभी दिग्गज चुनाव लड़ेंगे

    भोपाल, एएनआई। MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने मंगलवार को तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में केवल एक नाम था। वह नाम था- मोनिका बट्टी (Monika Batti) का, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही भाजपा का दामन थामा था। तीसरी लिस्ट पर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की प्रतिक्रिया सामने आई है।

    हमारे सारे दिग्गज चुनाव लड़ेंगे: शिवराज सिंह चौहान

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये अद्भुत है। अभूतपूर्व है। इसने भारतीय जनता पार्टी की महाविजय को सुनिश्चित कर दिया है। हमारे सारे दिग्गज चुनाव लड़ेंगे।

    'भाजपा निरंतर विजय के पथ पर आगे बढ़ती जा रही है'

    सीएम शिवराज ने एक सवाल पर कहा कि परेशान तो कांग्रेस है। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा कि हो क्या हो रहा है। भाजपा निरंतर विजय के पथ पर आगे बढ़ती जा रही है।

    यह भी पढ़ें: MP Election 2023: कौन हैं मोनिका बट्टी, जिन्हें BJP ने अमरवाड़ा सीट से बनाया प्रत्याशी; क्या अब बदलेगा समीकरण?

    'भाजपा प्रत्याशी ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे'

    इससे पहले, भाजपा की दूसरी लिस्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि जनता का आशीर्वाद भाजपा की विकासवादी नीतियों के साथ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप (प्रत्याशी) ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे।

    यह भी पढ़ें: MP Election: चुनाव जीतो और जिताओ की दांव में BJP, भाजपा की दूसरी लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्रियों का नाम शामिल

    तीन केंद्रीय मंत्री इस बार लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव

    गौरतलब है कि भाजपा ने 25 सितंबर को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी  की। इस लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत छह सांसदों को टिकट दिया गया है। जिन मंत्रियों को टिकट दिया गया है, उनमें नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं।