Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Election 2023: 'जल्द ही हम आपको...', चुनाव से पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का एलान

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 01:51 PM (IST)

    Rajasthan Election 2023 मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा इस बार हम अपनी सरकार को राज्य में दोहराने की कोशिश करेंगे। जल्द ही हम आपको गारंटी देन ...और पढ़ें

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

    एएनआई, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि पार्टी जल्द ही राजस्थान में दी जाने वाली गारंटी की घोषणा करने जा रही है। गहलोत ने कहा यह गारंटी वैसी ही होगी जैसा कि उसने कर्नाटक में किया था।

    मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा, "इस बार हम अपनी सरकार को राज्य में दोहराने की कोशिश करेंगे। जल्द ही हम आपको गारंटी देने जा रहे हैं। हमने जो वादे किए थे, उन्हें निभाया है। मोदी जी हमारी नकल कर रहे हैं। हमारी पार्टी ने कर्नाटक में गारंटी दी थी। एमपी में दे रहे हैं, अब राजस्थान में भी देंगे।''

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला बोलते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि इतना महत्वपूर्ण विभाग रखते हुए उन्होंने राजस्थान की जनता को क्या लाभ दिया है। उन्होंने आगे कहा "वह एक डरपोक मंत्री हैं। अगर उन्होंने कोई गलती नहीं की है, अगर सजीवनी के मामले में मेरा आरोप झूठा है, तो वह जमानत के लिए उच्च न्यायालय क्यों जा रहे हैं? केंद्रीय मंत्री इतना डरे हुए क्यों हैं? उनके पास इतना महत्वपूर्ण विभाग है लेकिन राजस्थान के लोगों को क्या फायदा हुआ?" 

    आज राज्य में किसानों की स्थिति में हुआ सुधार

    अशोक गहलोत ने आगे आरोप लगाया कि उनकी सरकार पर राज्य में ईआरसीपी परियोजना को रोकने का दबाव है। सीएम गहलोत ने कहा, "आज इलाकों में पानी, बेहतरीन सिंचाई हो रही है, किसानों की स्थिति में सुधार हो रहा है। क्या पूर्वी राजस्थान के लोगों को इसकी उम्मीद नहीं थी? आप इस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ने दे रहे, बल्कि दबाव बना रहे हैं। हमें इसे रोकना होगा। इसमें भी उनका स्वार्थ है।" 

    खबरें और भी

    प्रधानमंत्री कुछ राज्यों को लेकर भ्रम फैला रहे- सीएम गहलोत 

    सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी राज्य में भ्रम पैदा कर रहे हैं। अशोक गहलोत ने कहा, ''प्रधानमंत्री कुछ राज्यों को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। प्रधानमंत्री पद की गरिमा होती है। शायद किसी ने उनका उतना सम्मान नहीं किया होगा जितना मैंने किया। कोरोना के दौरान भी प्रधानमंत्री ने जोधपुर में भ्रम फैलाया कि मैं वहां बैठक में नहीं आया। उस बैठक में केवल 200 लोग थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाषण से मेरा नाम काट दिया गया। फिर भी, मैं प्रधानमंत्री पद की गरिमा के लिए हर विषय में शामिल होता हूं।

    राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे। 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को अन्य चार राज्यों: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के साथ होगी।

    राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं, जबकि 200 सदस्यीय सदन में भाजपा ने 73 सीटें जीतीं। अशोक गहलोत बसपा विधायकों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सत्ता में आए।

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस की चार सदस्यीय समन्वय समिति गठित, पढ़ें कौन-कौन है शामिल

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Polls 2023: राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी सूची में पांच निर्दलीय, पार्टी ने घोषित किए 43 प्रत्याशियों के नाम