Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Telangana: विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायक आज लेंगे शपथ; टी राजा सिंह ने खड़ा किया बवाल; बोले- नहीं लेंगे कार्यक्रम में भाग

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 06:30 AM (GMT+05:30)

    Telangana तेलंगाना के नवनिर्वाचित विधायक शनिवार को होने वाले विधानसभा के पहले सत्र के दौरान शपथ लेंगे। प्रोटेम स्पीकर और एआइएमआइएम विधायक अकबरुद्दीन औ ...और पढ़ें

    राजा सिंह ने पूछा, क्या मैं उस व्यक्ति (अकबरुद्दीन औवेसी) के सामने शपथ ले सकता हूं
    राजा सिंह ने पूछा, क्या मैं उस व्यक्ति (अकबरुद्दीन औवेसी) के सामने शपथ ले सकता हूं

    HighLights

    1. तेलंगाना में नवनिर्वाचित विधायक आज लेंगे शपथ, अकबरुद्दीन प्रोटेम स्पीकर
    2. राजा सिंह ने पूछा, क्या मैं उस व्यक्ति (अकबरुद्दीन औवेसी) के सामने शपथ ले सकता हूं

    पीटीआई, हैदराबाद। तेलंगाना के नवनिर्वाचित विधायक शनिवार को होने वाले विधानसभा के पहले सत्र के दौरान शपथ लेंगे। प्रोटेम स्पीकर और एआइएमआइएम विधायक अकबरुद्दीन औवेसी विधायकों को शपथ दिलाएंगे। हालांकि, नवनिर्वाचित भाजपा विधायक राजा सिंह ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में अकबरुद्दीन औवेसी की नियुक्ति पर विरोध जताया और कहा कि मैं और पार्टी के अन्य विधायक शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे।

    सत्र सुबह 11 बजे होगा शुरू

    एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा और अकबरुद्दीन औवेसी प्रोटेम स्पीकर के रूप में कार्य करेंगे। भाजपा विधायक राजा सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह जब तक जीवित हैं एआइएमआइएम के सामने कभी शपथ नहीं लेंगे।

    राजा सिंह ने पूछा, क्या मैं उस व्यक्ति (अकबरुद्दीन औवेसी) के सामने शपथ ले सकता हूं, जिसने अतीत में हिंदू विरोधी टिप्पणियां की थीं? राजा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पहले बीआरएस, एआइएमआइएम और भाजपा के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया था और अब उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी पार्टी और एआइएमआइएम के बीच क्या संबंध है।

    रेवंत रेड्डी ने लगाया प्रजा दरबार

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सीएम पद की शपथ लेने के एक दिन बाद अपने आधिकारिक निवास पर प्रजा दरबार (जनता दरबार) का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की शिकायतें सुनीं और जल्द से जल्द संबोधित करने का वादा किया। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए ज्योतिराव फुले प्रजा भवन में बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे के करीब प्रजा भवन पहुंचे और व्यक्तिगत रूप से लोगों की शिकायतें सुनीं। सीएम से मिलने वालों में व्हीलचेयर पर बैठे कुछ मरीज और दिव्यांग भी शामिल थे। 

    खबरें और भी

    तेलंगाना चुनाव में कोडांगल विधायक हुए निर्वाचित

    रेड्डी का लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। वह तेलंगाना में मलकाजगिरि संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वह तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कोडांगल विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- Telangana: कैबिनेट की पहली बैठक में CM रेवंत रेड्डी का फैसला, महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा समेत दो गारंटी

    यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: 'यूक्रेन आपका दूसरा वियतनाम बन जाएगा', पुतिन के जासूस प्रमुख ने अमेरिका को दी चेतावनी