Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिलेरी और ट्रंप के बीच प्रेसिडेंशियल डिबेट की खास बातें

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2016 09:37 AM (IST)

    ट्रंप और हिलेरी के बीच बहस में कई गरमा-गरम पल आए। दोनों दिग्गजों के बीच बहस के ये मुख्य अंश चर्चा में रहे... ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रम्प ने आज सोमवार को दूसरी राष्ट्रपति बहस की शुरुआत में एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। इससे संकेत यही मिलते हैं कि आने वाले दिनों में दोनों का रुख एक दूसरे के लिए क्या होगा। दोनों के बीच बहस में कई गरमा-गरम पल आए। दोनों दिग्गजों के बीच बहस के ये मुख्य अंश चर्चा में रहे...

    डोनाल्ड ट्रम्प

    खुद को एक राजनीतिज्ञ कहने पर
    "मैं विश्वास नहीं हो रहा कि मैं खुद के बारे में कह रहा हूं।"

    मध्यस्थों पर लगाया पक्षपाती होने का आरोप
    "अच्छा.. यह तीन पर एक है"

    2005 वीडियो विवाद पर
    "यह एक बंद कमरे की बातचीत थी"
    "मुझे इस पर गर्व नहीं है। मैं अपने परिवार से माफी मांग चुका हूं। मैं अमेरिकी लोगों से भी माफी मांग चुका हूं।"
    "मैं महिलाओं का बहुत आदर करता हूं। किसी और की तुलना में मैं महिलाओं का ज्यादा सम्मान करता हूं।"

    बिल क्लिंटन पर
    'इस देश की राजनीति के इतिहास में महिलाओं के प्रति इतना अपमानजनक रवैया किसी का नहीं था.. बिल क्लिंटन महिलाओं को अब्यूज करते थे।"

    हिलेरी क्लिंटन के वादों पर
    "यह सिर्फ शब्द है।"

    बर्नी सैंडर्स के हिलेरी क्लिंटन के लिए समर्थन की पेशकश पर
    "हैरान करने वाली बात है कि वो एक शैतान के समर्थन में हैं।"

    चुनाव जीतने पर वे कैसे क्लिंटन के ई-मेल के मामले को डील करेंगे
    "हम इसे गंभीरता से लेंगे और इसके लए एक विशेष अधिवक्ता अप्वाइंट करेंगे।"

    दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट समाप्त, हिलेरी बोलीं- ट्रंप राष्ट्रपति बनने लायक नहीं

    पुतिन पर
    "मैं पुतिन को नहीं जानता, लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा होगा अगर हम रूस के साथ मिल कर आईएसआईएस टक्कर लें।"

    टैक्स पर
    "हिलेरी क्लिंटन आपके टैक्स मैं इसकी दरों में लाउंगा। मुझे टैक्स कोड पता हैं। किसी के भी तुलना में टैक्स को मैं बेहतर समझता हूं। मैं टैक्स भरता हूं, फेडरल टैक्स भी।"

    हिलेरी क्लिंटन

    ई-मेल विवाद पर
    "यह एक गलती थी। और मैं इसकी जिम्मेदारी लेतू हूं।"

    2005 वीडियो विवाद पर
    "मुझे लगता है जो कोई भी इस वीडियो को देखेगा उसे ट्रंप की सच्चाई पता चल जाएगी।"

    अमेरिका की महानता पर
    "हम अच्छा कर रहे हैं इसलिए हम महान हैं। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं। यही कारण है कि मैं इस तरह के अमेरिका का नेतृत्व करना चाहती हूं।"

    आईएसआईएस पर
    "आईएसआईएस को हराने के लिए मैं मुस्लिम बहुल देशों के साथ गठबंधन में विश्वास रखती हूं ... हम इस्लाम से युद्ध नहीं चाहते "

    अमेरिका में आने वाले शरणार्थियों पर
    "ऐसे किसी शख्स को अमेरिका में नहीं घुसने दूंगी जिससे खतरा हो।"

    ट्रंप की टैक्स नीतियों पर
    "डोनाल्ड अपना ख्याल रखें और डोनाल्ड जैसे लोग भी।"

    रूस और सीरिया पर
    "मैं चाहती हूं कि रूस और सीरिया को युद्ध अपराध के लिए दोषी ठहराया जाए।"

    अमेरिका के सबसे धनी लोगों की सूची में पांच भारतीयों का नाम भी शामिल

    फेसबुक मैसेंजर के जरिये वोटर लिस्ट में नाम डलवा सकेंगे अमेरिकी