Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Elections 2017 : सपा को कांग्रेस से गठबंधन की जरूरत नहीं : रघुराज प्रताप

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 21 Jan 2017 10:55 AM (GMT+05:30)

    निर्दलीय विधायक व सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि सपा को कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है। ...और पढ़ें

    UP Elections 2017 : सपा को कांग्रेस से गठबंधन की जरूरत नहीं : रघुराज प्रताप
    UP Elections 2017 : सपा को कांग्रेस से गठबंधन की जरूरत नहीं : रघुराज प्रताप

    लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बनते ही अब उनके हर निर्णय को सराहा जा रहा है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तथा प्रतापगढ़ के कुंड से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की राय में समाजवादी पार्टी को कांग्रेस से गठबंधन की जरूरत नहीं है।

    समाजवादी पार्टी के 210 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद से अब समाजवादी व कांग्रेस के बीच होने वाले गठबंधन पर खतरा मंडराने लगा है।

    यह भी पढ़ें: UP Elections : बेनी ने अखिलेश का टिकट नकारा, कैसरगंज से नहीं लड़ेगा बेटा

    इस बारे में निर्दलीय विधायक व सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि सपा को कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है। रघुराज प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ चुनाव प्रचार करने का अनुरोध किया।

    ये हैं यूपी के वो धाकड़ नेता जो नहीं हारते चुनाव, देखें तस्वीरें

    प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक राजा भैया ने कहा कि गठबंधन का अधिकार अखिलेश यादव को है, लेकिन समाजवादी पार्टी को किसी भी गठबंधन की जरूरत नहीं है। पार्टी अब एकजुट है और वह अकेले दम पर सरकार बना सकती है।

    यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2017: सपा की पहली सूची में 191 नाम, शिवपाल व गोप को टिकट

    उन्होंने कहा कि वह सपा को अपना समर्थन देते हैं और निर्दलीय रहकर अखिलेश यादव के साथ ही साथ समाजवादी पार्टी के पक्ष में लोगों से वोट डालने की अपील करेंगे। राजा भैया ने कहा कि वह निर्दलीय हैं और इस बार भी निर्दलीय के रूप में ही चुनाव लड़ेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: सपा की दूसरी सूची जारी, कैसरगंज से लड़ेंगे बेनी के पुत्र

    राजनाथ सिंह से निकटता को लेकर उन्होंने कहा कि राजनाथ से इधर मुलाकात नहीं हुई है, पर होती रहती है। वह राजनाथ सिंह की सरकार में भी मंत्री थे। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी से उनका कोई विवाद नहीं है।

    यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: शिवपाल के 40 प्रत्याशियों का अखिलेश ने टिकट काटा

    अपने ऊपर दबंग तथा बाहुबली का ठप्पा लगा होने की बाबत उन्होंने कहा कि न तो मैं बाहुबली हूं और न ही दबंग। यह सब तमगा मीडिया ने दे रखा है। रघुराज प्रताप को यकीन है कि विधानसभा चुनाव के बाद सपा फिर बहुमत से सरकार बनाएगी।