Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विधानसभा चुनाव 2017: सपा की दूसरी सूची जारी, कैसरगंज से लड़ेंगे बेनी के पुत्र

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 20 Jan 2017 07:00 PM (IST)

    पार्टी ने दिन में पहले 191 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिसमें पहले, दूसरे तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम थे। शाम को दूसरी सूची जारी की। सूची मे ...और पढ़ें

    विधानसभा चुनाव 2017: सपा की दूसरी सूची जारी, कैसरगंज से लड़ेंगे बेनी के पुत्र
    विधानसभा चुनाव 2017: सपा की दूसरी सूची जारी, कैसरगंज से लड़ेंगे बेनी के पुत्र

    लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जोरदार तैयारी के साथ उतरने का पूरा मूड बना लिया है। पार्टी ने आज दिन में पहले 191 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिसमें पहले, दूसरे तथा तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम थे। शाम को दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम हैं।

    समाजवादी पार्टी की दूसरी सूची में राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र राकेश वर्मा के साथ तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय का भी नाम है।

    यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2017: सपा की पहली सूची में 191 नाम, शिवपाल व गोप को टिकट

    राकेश वर्मा को पार्टी की ओर से पहले बाराबंकी के रामनगर से प्रत्याशी बनाया गया था जबकि अयोध्या से पवन पाण्डेय के स्थान पर उनके ममेरे भाई को उम्मीदवार बनाया था। पवन पाण्डेय को एक बार फिर अयोध्या से प्रत्याशी बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2017: समाजवादी पार्टी की पहली सूची में ही कांग्रेस को झटका

    191 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के कुछ ही घंटों के अंदर समाजवादी पार्टी ने 19 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी। पवन पाण्डेय की कल ही समाजवादी पार्टी में वापसी भी हुई थी। शिवपाल यादव ने एमएलसी आशु मलिक के साथ कथित तौर पर मारपीट के आरोप में उन्हें सपा से बर्खास्त किया था।

    यह भी पढ़ें: धोखा देना समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव की फितरत : रालोद

    उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है

    फैजाबाद

    मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद

    रुदौली से अब्बास अली जैदी

    बीकापुर से आनंद सेन

    अयोध्या से पवन पाण्डेय

    गोसाईंगंज से अभय सिंह

    अम्बेडकरनगर

    कटेहरी से जयशंकर पाण्डेय

    टांडा से अजीमुल हक़ पहलवान

    जलालपुर से शंखलाल मांझी

    अकबरपुर से राममूर्ति वर्मा

    बहराइच

    बलहा से वंशीधर बौद्ध

    मटेरा से यासर शाह

    बहराइच रुआब सईदा

    प्रयागपुर से मुकेश श्रीवास्तव

    कैसरगंज से राकेश वर्मा

    श्रावस्ती

    भीनगा से इन्द्राणी वर्मा

    श्रावस्ती से मो रमजान

    बलरामपुर

    तुलसीपुर से मो मसहूद खां

    गैसड़ी से एसपी यादव

    उन्नाव के पुरवा से उदयराज यादव।

    खबरें और भी