Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming Movies: 2024 में ये फिल्में बॉक्स ऑफिस नहीं होने देंगी ठंडा, अक्षय और अजय का अभी से मार्केट में दबदबा

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 08:06 PM (IST)

    2024 Upcoming Bollywood Movies जनवरी से फरवरी तक दो बड़ी फिल्में फाइटर और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है। आने वाले वक्त में ...और पढ़ें

    2024 में ये फिल्में बॉक्स ऑफिस नहीं होने देंगी ठंडा, (X Image)
    2024 में ये फिल्में बॉक्स ऑफिस नहीं होने देंगी ठंडा, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2024 Upcoming Bollywood Movies: साल 2024 में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है। इनमें से कुछ तो रिलीज के महीनों पहले ही मार्केट में अपना दबदबा बनाने लगी है। जनवरी से फरवरी तक दो बड़ी फिल्में थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है। इनमें ऋतिक रोशन की फाइटर और शाहिद कपूर- कृति सेनन की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया शामिल है।

    आने वाले वक्त में कई और फिल्म धमाका थिएटर्स में धमाका करने की तैयारी कर रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्मों को लेकर हो रही है। साल 2024 की बड़ी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालते हैं...

    यह भी पढ़ें- अजय देवगन को दामाद नहीं बनाना चाहते थे काजोल के पिता, शादी की जिद पर बेटी से बंद कर दी थी बातचीत

    योद्धा

    सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर योद्धा का हाल ही में पहले पोस्टर रिलीज किया गया। ये इवेंट बेहद अलग था, क्योंकि पोस्टर को चौपर और पैराशूट के साथ हवा में जारी किया गया। फिल्म की रिलीज डेट में अब तक कई बार फेरबदल किए जा चुके हैं। हालांकि, अब योद्धा आखिरकार 15 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का डायरेक्शन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है।

    बड़े मियां छोटे मियां

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ये फिल्म बीते साल से खबरों में बनी हुई है। फिल्म में एक्शन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी तड़का शामिल किया गया है। ये 1998 में आई गोविंदा और अमिताभ बच्चन स्टारर सुपरहिट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का रीमेक, इस वजह से फिल्म लगातार खबरों में बनी हुई है। BMCH का डायरेक्शन अली अब्बास ने किया है। फिल्म इस साल 11 अप्रैल को रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan: हीरो पर भारी पड़ेगा विलेन, जानें- कौन है साउथ का ये एक्टर जिसने लिया अक्षय-टाइगर से पंगा

     

    सिंघम अगेन

    रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के लाखों फैंस हैं। अब तक वो सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और सूर्यवंशी जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। उनके कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म सिंघम अगेन है, जिसकी शूटिंग जोरों से चल रही है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने अभी से मार्केट में अपनी पकड़ बना ली है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी शामिल हैं।

    सरफिरा

    2024 में खिलाड़ी कुमार एक और बड़ी फिल्म सरफिरा लेकर आ रहे हैं, जो बेहद खास होने वाली है, क्योंकि ये नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म सोरारई पोटरु का हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में तमिल स्टारर सूर्या ने लीड रोल निभाया था। सोरारई पोटरु के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं, अब अक्षय इसका हिंदी रीमेक लेकर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Sarfira: इस बार 'सरफिरा' होगा अक्षय कुमार का अंदाज, एक्टर ने की नए प्रोजेक्ट की घोषणा, रिलीज डेट आउट

    स्त्री 2

    साल 2018 में स्त्री 2 हॉरर और कॉमेडी का डोज एक साथ लेकर आई थी। फिल्म को खूब प्यार भी मिला था। अब फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे है। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना स्टारर स्त्री 2 इस साल 30 अगस्त को रिलीज होगी।