सावन में खूब गूंज रही 90s के गाने की छनकार, Falguni Pathak ने दी आवाज; 27 साल पुराने कल्ट गीत की इंटरनेट पर धूम
फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) का 27 साल पुराना इंडी-पॉप गाना सावन के महीने में इंटरनेट पर फिर से धूम मचा रहा है। यह गाना आज भी लोगों का पसंदीदा बना ह ...और पढ़ें

सावन में छाया फाल्गुनी पाठक का गाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना चल रहा है और हर तरफ चहल-पहल देखने को मिल रही है। बाजारों में रौनक है तो कहीं बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा निकल रही है। वहीं सावन में महिलाएं भी सज-संवरकर इस खास महीने को सेलिब्रेट कर रही हैं।
अब इंटरनेट पर एक गाना है, जो खूब वायरल हो रहा है। सावन के इस रोमांटिक गाने ने तो मानो इंटरनेटवासियों का दिल ही जीत लिया है।
कौन सा है वो सावन का खास गाना?
अब ऐसे तो कई खास गाने (Sawan Songs) हैं जो ऐसे मौकों के लिए बने हैं और हिट भी हुए हैं। लेकिन साल 2000 की शुरूआत में कुछ ऐसे इंडी गाने बने जो सीधे ही दर्शकों के दिलों में बस गए। इन्हीं में से एक गाना था फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) का, जो आज भी कल्ट क्लासिक बना हुआ है और इस गाने का नाम है 'मैंने पायल है छनकाई' (Maine Payal Hai Chhankai )।

जी हां, 1999 में आया ये इंडी-पॉप (Indipop Song) का एक ऐसा आइकॉनिक म्यूजिक वीडियो है, जिसने 90 के दशक हर किसी का दिल जीता और आज भी यह गाना लोगों का पसंदीदा है। इस गाने को फाल्गुनी पाठक (Dandiya Queen) के करियर के सबसे सफल गानों में से एक माना जाता है। इस गाने को राधिका राव और विनय सप्रू (Radhika Rao & Vinay Sapru) ने बनाया और इसके संगीत और बोल ललित सेन ने तैयार किए थे।
इंटरनेट पर खूब ट्रेंड करता है गाना
इस गाने की खास बात यह है कि ये गाना आज भी इंटरनेट पर खूब ट्रेंड करता है। आज रील्स का जमाना है। हर कोई रील्स के जरिए वायरल होता है और जब भी इस गाने को उन रील्स में लगाया जाता है, यकीनन वो रीलें वायरल हो ही जाती हैं। जहां 90 के दशक की फीमेल पॉप स्टार्स वेस्टर्न या ग्लैमरस अवतार में नजर आती थीं।
खबरें और भी

वहीं फाल्गुनी पाठक ने इस गाने के जरिए अपने सिग्नेचर शॉर्ट हेयर, शर्ट-ट्राउजर और बिना मेकअप वाले लुक से दिल ही जीत लिया। गाने में कुछ मॉडल्स नजर आए और सादगी की अलग ही परिभाषा दिखी। 'पीक फेमिनिन' (Peak Feminine) इस गाने में नजर आई और महिलाओं के दिल में आज भी गाना बसा हुआ है। गाने के जरिए एक प्रेमिका अपने प्रेमी को बुला रही है।
आपको बता दें कि इस गाने के जरिए मॉडल और एक्टर विवेन भटेना ने अपने करियर की शुरूआत की थी। वहीं साल 2022 में सिंगर नेहा कक्कर (Neha Kakkar) ने इस गाने का रीमेक 'ओ सजना' (O Sajna) नाम से रिलीज किया था। इस गाने के रीमेक को लेकर खूब बवाल हुआ और नेहा को जमकर ट्रोल किया गया।