Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 Idiots के सीक्वल में रैंचो-फरहान और राजू की जिंदगी में शुरू होगी नई चिकचिक, निर्देशक ने कहानी पर दिया अपडेट

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 09:28 AM (IST)

    थ्री-इडियट्स के सीक्वल में कहानी कैसे आगे बढ़ेगी, यह जानने के लिए फैंस काफी बैचेन थे। अब हाल ही में राजकुमार हिरानी ने ये क्लियर कर दिया है कि रैंचो की ...और पढ़ें

    थ्री-इडियट्स के सीक्वल में नई परेशानियां झेलेंगे एक्टर्स/ फोटो- Instagram

    थ्री-इडियट्स के सीक्वल में नई परेशानियां झेलेंगे एक्टर्स/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. थ्री-इडियट्स के सीक्वल में नहीं दिखाई जाएगी कॉलेज लाइफ

    2. रैंचो-फरहान और राजू की जिंदगी में शुरू होंगी नई परेशानियां

    3. निर्देशक राजकुमार हिरानी ने कहानी से उठाया पर्दा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान ने काफी समय पहले ही यह खुशखबरी फैंस के दे दी थी कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थ्री-इडियट्स' का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी कैसे आगे बढ़ेगी, इसे लेकर अलग-अलग अंदाजा लगाया गया। किसी ने कहा कि थ्री-इडियट्स की कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी, तो किसी ने कहा कि जिस सीन पर मूवी खत्म हुई थी, वहीं से सिलसिला आगे बढ़ेगा।

    हालांकि, इन सभी रूमर्स के बीच अब खुद निर्देशक राजकुमार हिरानी ने यह बता दिया है कि थ्री-इडियट्स के सीक्वल की कहानी को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा और पहली के मुकाबले दूसरी में क्या दिलचस्प होने वाला है।

    थ्री-इडियट्स के सीक्वल में नहीं होगी कॉलेज लाइफ

    सुपरहिट फिल्म थ्री-इडियट्स के पहले पार्ट में कॉलेज की जिंदगी वहां के संघर्षों को कहानी में पिरोया गया था, लेकिन अब सीक्वल में कॉलेज की कहानी का कोई एंगल नहीं होने वाला है। 'प्रीतम एंड पेड्रो' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत करते हुए कहा, "अभी बहुत सारा काम बचा हुआ है। फिल्म में मुख्य तौर पर यह दिखाया जाएगा कि 15 से 20 साल के बाद तीनों दोस्तों, रैंचों, आर माधवन और फरहान की जिंदगी कैसे टर्न ले रही है। यह सीक्वल कॉलेज या किसी अन्य चीज के बारे में नहीं होगी, क्योंकि अब तीनों की शादी हो चुकी है और उनके बच्चे हैं। ऐसे में उनकी जिंदगी के मिड लाइफ क्राइसेस से गुजर रहे हैं। हमें ये देखना है कि अब अगला क्या?

    यह भी पढ़ें- 3 Idiots की कहानी से उठ गया पर्दा, पता चल गया कहां से होगी Aamir Khan की फिल्म के सीक्वल की कहानी!

    three idiots sequal

    सीक्वल में दर्शकों के लिए छुपा हुआ है बड़ा मैसेज

    थ्री-इडियट्स में रैंचो का किरदार निभाने वाले आमिर खान यह मैसेज देते हैं कि किसी रेस में भागने से बेहतर है कि इंसान अपना पैशन फॉलो करे, अगर वह ऐसा करेगा, तभी वह जिंदगी में सफल हो पाएगा। अब इसके सीक्वल में भी दर्शकों के लिए मैसेज छुपा है या नहीं, यह भी डायरेक्टर ने क्लियर किया। उन्होंने कहा, "ओरिजिनल की तरह इसके सीक्वल में भी मैसेज छुपा है और बहुत बड़ा है।

    three idiots

    राजकुमार हिरानी ने कहा, "स्क्रिप्ट पर अभी भी कुछ काम होना बाकी है,लेकिन फिल्म की कहानी बहुत अच्छी होगी, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। हालांकि, फिल्म में वही ह्यूमर होगा, जो आपने पहले में देखा था। मूवी में थ्री-इडियट्स कैरेक्टर के साथ 10 साल बाद फिल्म की कहानी आगे बढ़ेगी। थ्री-इडियट्स 460 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 3 Idiots सीक्वल की कहानी को लेकर क्लियर हुआ सस्पेंस, बड़े ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ेगी आमिर खान की फिल्म?