Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    30 Years of Khal Nayak: 'चोली के पीछे' सुनकर सकते में आ गए थे लोग, माधुरी दीक्षित के नाम पर मचा था हंगामा

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 05:14 PM (GMT+05:30)

    30 Years of Khalnayak सुभाष घई हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड डायरेक्टर माने जाते हैं। आज से 30 साल पहले उन्होंने फिल्म खलनायक बनाई थी। संजय दत्त जैकी श्रॉफ ...और पढ़ें

    Madhuri Dixit and Sanjay Dutt Still from 'Choli ke Neeche Kya Hai' Song
    Madhuri Dixit and Sanjay Dutt Still from 'Choli ke Neeche Kya Hai' Song

    HighLights

    1. माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ के अभिनय से सजी है फिल्म 'खलनायक'
    2. खलनायक मूवी को पूरे हुए 30 साल
    3. विवादों में घिरा था उस जमाने में 'चोली के पीछे क्या है' गाना

    नई दिल्ली, जेएनएन। 30 Years of Khal Nayakसाल 1993 में रिलीज हुई सुभाष घई की फिल्म 'खलनायक' आज भी संजय दत्त (Sanjay Dutt) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की मोस्ट फेमस फिल्म मानी जाती है। उस दौर की क्लासिट कल्ट इस फिल्म का आइटम सॉन्ग 'चोली के पीछे क्या है' जब रिलीज हुआ था, तब काफी विवाद हो गया था। जबल मीनिंग शब्दों से भरे यह गाना उसे जमाने में एक रूढ़ीवादी सोच की दीवार से बाहर नहीं निकल सका था। हर कोई गाने पर आपत्ति जता रहा था। माधुरी दीक्षित के नाम पर देश में हंगामा मच गया।

    आइटम सॉन्ग पर मचा था बवाल

    यह खलनायक फिल्म से लोगों के सामने रखा गया पहला गाना था। जैसे ही लोगों ने गाने के लिरिक्स सुने, उनक खून खौल उठा। एक तरफ जब गाने को लेकर लोगों में रोष था, तब उस वक्त सिर्फ एक हफ्ते में गाने के एक करोड़ कैसेट बेचे गए थे, जो उस वक्त का रिकॉर्ड था। फिल्म रिलीज होने तक गाने के लिए मेकर्स को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

    बैन हो गया था गाना

    माधुरी को सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा और डांसर माना जाता है। लेकिन 'चोली के पीछे क्या है' में उनके अंदाज ने लोगों को हैरानी में डाल दिया था। माधुरी ने तब पहली बार ऐसा कोई गाना और डांस किया था, जो उनकी प्रतिभा से कोसों दूर था। फिल्म में उनके किरदार का नाम गंगा था, जो पौराणिक कथाओं के अनुसार पवित्रता का नाम माना जाता है।

    जब 'चोली के पीछे क्या है' से माधुरी का डांस सामने आया, तो उन्हें एक ऐसे अंदाज में देखा गया, जो प्रेम और लालसा के बारे में गाने में डांस करती हैं। वह अत्यधिक कामुक तो नहीं थीं, लेकिन उनका अंदाज देखने लायक बन रहा था।

    खबरें और भी

    माधुरी को बैन करने की थी डिमांड

    गाने को लेकर इतना विवाद था कि उस समय दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो ने इस पर बैन लगा दिया था। माधुरी के नाम पर खूब कंट्रोवर्सी हुई थी। गाने के साथ-साथ लोगों ने माधुरी को भी बैन करने की डिमांड की थी। हालांकि, जब मूवी सिनेमाघरों में लगी, तब मानो तख्ता ही पलट गया। फिल्म को काफी पसंद किया गया। साथ ही दिलकश अंदाज में उनके द्वारा किया गया डांस और संजय दत्त (Sanjay Dutt) का राउडी गुंडे वाले लुक ने भी माहौल बना दिया था।