Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केजीएफ से आगे...Dhurandhar 2 और एनिमल से दमदार, Toxic से कैसे आंधी लेकर आए यश; ये हैं 5 वजह

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:54 PM (IST)

    यश की फिल्म टॉक्सिक के धमाकेदार ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर कब्जा जमा लिया है। क्यों ये फिल्म एनिमल और धुरंधर 2 से दमदार है, नीचे पढ़ें 5 बड़े कारण। ...और पढ़ें

    टॉक्सिक देखने के पांच बड़े कारण/ फोटो- Instagram

    टॉक्सिक देखने के पांच बड़े कारण/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश की फैन फॉलोइंग दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। केजीएफ से पैन इंडिया स्टार बनने यश अपने किरदारों के चुनाव से दर्शकों को सरप्राइज करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। रामायण में उनके 'रावण' के किरदार के चार्म से अभी तक फैंस पूरी तरह से बाहर भी नहीं निकले थे कि उन्होंने एक और बड़ा धमाका करते हुए टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज कर दिया।

    टॉक्सिक के ट्रेलर ने आते ही जो तबाही मचाई है, उससे कई आगामी फिल्मों के पसीने तो जरूर छूटने वाले हैं। अगर ट्रेलर देखकर भी आपके मन में कई सवाल हैं, तो चलिए हम आपको वो 5 कारण बताते हैं, जो टॉक्सिक को 'धुरंधर' और 'एनिमल' से दमदार बनाती है और खुद यश की सबसे बड़ी फिल्म केजीएफ से बेहतर भी।

    यश का डबल रोल

    टॉक्सिक की जान यश हैं। केजीएफ 2 के बाद फैंस काफी समय से यश के स्क्रीन पर वापस लौटने का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंजतार कर रहे थे। गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में यश के एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग शेड्स देखने को मिलेंगे। खास बात ये है कि यश के दोनों ही किरदार रूंह कंपा देने वाले और एक से बढ़कर एक सनकी वाले हैं।

    _ - 2026-08-08T192300.326

    टॉक्सिक की कहानी

    किसी भी फिल्म के लिए उसकी कहानी बेहद जरूरी होती है और टॉक्सिक में केवल एक्शन नहीं, बल्कि मारधाड़ के साथ भरपूर इमोशन, रिवेंज ड्रामा सब डाला गया है। कहानी एक बेकाबू पिता और हिंसक बेटे टिकट के बीच की खतरनाक लड़ाई पर आधारित है, जिसकी कई झलकियां ट्रेलर में भी देखने को मिली है। जहां बाप और बेटे के बीच जबरदस्त एक्शन है।

    खबरें और भी

    इंटरनेशनल लेवल का एक्शन

    रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट तकरीबन 500 से 1000 हजार करोड़ के बीच में हैं। अगर आप ट्रेलर को ध्यान से देखें तो आपको मूवी के विजुअल्स काफी रिच लगेंगे। यही वजह है कि साढ़े चार मिनट तक एक-एक सीन खुद से जोड़े रखने वाला है। 'जॉन विक' फेम एक्शन डायरेक्टर जे.जे.पेरी ने मूवी के स्टंट डिजाइन किए हैं। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी बहुत ही शानदार है। इसमें हर एक एक्शन सीन देखकर रोंगटे खड़े होना तय है।

    Screenshot 2026-08-08 215039

    फीमेल स्टारकास्ट की दमदार परफॉर्मेंस

    आमतौर पर देखा जाता है कि बड़े सुपरस्टार्स की फिल्म में हीरोइनों का रोल कितना भी पावरफुल हो, लेकिन वह हीरो के आगे ओवरशैडो हो जाता हो, लेकिन टॉक्सिक के ट्रेलर को देख ऐसा नहीं लगेगा। डर और नफरत में जी रहीं कियारा आडवाणी टिकट की मां के रूप में काफी इंटेंस लगीं, तो वहीं एक बहन के रोल में नयनतारा ने भी जान डाल दी। हुमा कुरैशी विलेन के रूप में काफी जंची। यश का किरदार किसी भी फीमेल लीड को ओवरशैडो नहीं कर पाया है।

    स्टारकास्ट के डायलॉग्स

    कहते हैं कि अगर सिनेमाघरों से निकलकर फिल्म का एक डायलॉग याद न रहे, तो क्या ही मूवी देखी। इस बात का भी खास ध्यान यश ने टॉक्सिक के ट्रेलर में रखा है। धुरंधर और एनिमल की तरह उन्होंने मूवी में सिर्फ बैकग्राउंड म्यूजिक और एक्शन सीन्स पर ही ध्यान नहीं दिया, बल्कि कई ऐसे पावरफुल डायलॉग्स मूवी में डाले हैं, जो ट्रेलर को 2 से 3 बार देखकर ही जेहन में बस जाए।

    यह भी पढ़ें- Toxic Trailer: कमजोर दिल वाले बना लें दूरी! Toxic का ट्रेलर देख सन्न रह जाएगा दिमाग, खेली जाएगी खून की होली

    यह भी पढ़ें- 1800 करोड़ी Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहीं ये 7 बड़ी फिल्में, अगस्त से बदलेगा बॉक्स ऑफिस का गणित!