Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    69th National Film Award: विजेताओं को राष्ट्रपति ने दिये पुरस्कार, वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 07:23 PM (IST)

    69th National Film Award राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माने जाते हैं। हर कलाकार का सपना होता है कि एक दिन उसे यह पुरस्का ...और पढ़ें

    69th national film award dada saheb phalke
    69th national film award dada saheb phalke

    HighLights

    1. 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन
    2. वहीदा रहमान को 2021 के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया
    3. अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट और कृति सेनन बनें बेस्ट एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 69th National Film Award: मंगवार को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किये। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। अवॉर्ड के विजेताओं की घोषणा 24 अगस्त को कर दी गयी थी।

    लीजेंड्री अदाकार वहीदा रहमान को 2021 के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसे भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है। इस दौरान वहीदा रहमान कुछ भावुक नजर आयीं। उन्होंने अपना पुरस्कार इंडस्ट्री को समर्पित किया।

    अल्लू अर्जुन, आलिया और कृति बेस्ट एक्टर

    तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कलाकार अल्‍लू अर्जुन को पुष्पा- द राइज के लिए बेस्ट एक्टर श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। अल्लू को पहली बार नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। एक्टर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा- ''यह क्षण शब्दों से परे है। मैं वास्तव में विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।''

    यह भी पढ़ें: National Film Awards 2023- 'नेशनल अवॉर्ड' के विजेता को क्या-क्या मिलता है? जानें प्राइज मनी समेत सारी डिटेल्स

    बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को 'मिमी' के लिए पुरस्कृत किया गया। दोनों एक्ट्रेसेज का यह पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। आलिया ने इस खुशी में कहा- ''मैं दिल से आभारी हूं 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने का सम्मान और संजय लीला भंसाली को विशेष धन्यवाद।''

    कृति सेनन ने अवॉर्ड मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा- ''एक दशक के भीतर राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना बहुत बड़ी बात है। मैं खुश महसूस कर रही हूं।''

    पंकज और पल्लवी को सपोर्टिंग पुरस्कार

    पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह अवॉर्ड मिमी के लिए दिया गया। वहीं, पल्लवी जोशी को 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जिसे उनके पति विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है।

    इनके अलावा कई और श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये गये, विजेताओं की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है-

    • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- देवी श्री प्रसाद (पुष्पा-2) - गाने के लिए
    • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन - एमएम कीरवानी (RRR- बैकग्राउंड म्यूजिक)
    • बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्री
    • बेस्ट डायरेक्टर- निखिल महाजन (गोदावरी)
    • बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट - RRR
    • स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड- शेरशाह, विष्णुवर्धन
    • राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार- द कश्मीर फाइल्स
    • बेस्ट चाइल्ट आर्टिस्ट: भाविन रबारी ( छैलो शो)
    • बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: काला भैरव ( आरआरआर)
    • बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम
    • बेस्ट कन्नड़ फिल्म: 777 चार्ली
    • बेस्ट गुजराती फिल्म: छैलो शो
    • बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: श्रेया घोषाल, इराविन निजल
    • नॉन फीचर स्पेशल- दुआ

    यह भी पढ़ें-  69th National Film Award सेरेमनी में Alia Bhatt ने पहनी शादी वाली साड़ी, देखें एक्ट्रेस का शानदार लुक

    खबरें और भी