यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
69th National Film Award सेरेमनी में Alia Bhatt ने पहनी शादी वाली साड़ी, देखें एक्ट्रेस का शानदार लुक
69th National Film Awards 2023 फिल्म पुरस्कारों (National Film Awards) का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में हो चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेत ...और पढ़ें

HighLights
- 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का हुआ आगाज
- आलिया भट्ट ने इस मौके पर पहनी शादी वाली साड़ी
- आलिया भट्ट को मिलेगा गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 69th National Film Awards 2023: आज यानी 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (National Film Awards) का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में हो चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर रही हैं।
24 अगस्त को इस अवॉर्ड की घोषणा हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए विजेता घोषित किया गया था। ऐसे में आज यानी मंगलवार को आलिया भट्ट नेशनल अवॉर्ड लेने पति रणबीर कपूर के साथ विज्ञान भवन पहुंची। एक्ट्रेस के लिए ये दिन बेहद खास है, जिसके चलते उन्होंने इस मौके पर अपनी शादी वाली साड़ी पहनी।
यह भी पढ़ें- 69th National Film Awards: समारोह में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को देंगी पुरस्कार
आलिया भट्ट ने पहनी शादी वाली साड़ी
हिंदी सिनेमा की गंगूबाई यानी आलिया भट्ट आज सातवें आसमान पर है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस ये अवॉर्ड अपने पति रणबीर कपूर के साथ लेने पहुंची तो लोगों की नजरें उन पर ही टिक गईं। इस खास दिन पर उन्होंने अपनी शादी वाली साड़ी को चुना।
आलिया ने बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई बेज कलर की साड़ी पहनी। इसके साथ मैचिंग कुंदन ज्वैलरी कैरी की हुई है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आई। उनके लुक और ड्रेसिंग स्टाइल की हर कोई तारीफ कर रहा है।
खबरें और भी
National Award Winner #AliaBhatt with husband Superstar #RanbirKapoor𓃵 at #NationalAwards2023 ceremony pic.twitter.com/u8uZqEJ2Kz
— Raymond. (@rayfilm) October 17, 2023
गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए मिला अवॉर्ड
आलिया भट्ट ने का ये पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है जो उन्हें फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए दिया गया है। एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मेरे दिल में आभार, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने का सम्मान और संजय लीला भंसाली को विशेष धन्यवाद।"
