Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aadar Jain ने लेडीलव Alekha Advani संग मनाया अपना नया साल, शेयर की वेकेशन की खास तस्वीरें

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 01:35 PM (IST)

    Aadar Jain And Alekha Advani Photos तारा सुतारिया (Tara Sutaria) से ब्रेकअप के बाद अब आदर जैन अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं और इन दिनों गर्लफ्रेंड अले ...और पढ़ें

    अलेखा आडवाणी और आदर जैन (Photo Instagram)
    अलेखा आडवाणी और आदर जैन (Photo Instagram)

    HighLights

    1. गर्लफ्रेंड संग बाली में वेकेशन मना रहे हैं आदर जैन
    2. अलेखा आडवाणी को कर रहे हैं डेट
    3. सालों तक तारा सुतारिया को भी किया था डेट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aadar Jain And Alekha Advani Photos: जाने-माने एक्टर आदर जैन (Aadar Jain) इन दिनों अपने नए लव अफेयर को लेकर चर्चा में है। आदर का नाम पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) संग जुड़ा था।

    इस कपल ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपनी राहें अलग कर ली। तारा सुतारिया (Tara Sutaria) से ब्रेकअप के बाद अब आदर अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं और इन दिनों गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) को डेट कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक्टर ने अपनी लेडी लव के साथ फोटोज शेयर की है।

    यह भी पढ़ें- Tara Sutaria को छोड़ अब उनकी दोस्त को ही डेट कर रहे हैं Aadar Jain? पुरानी तस्वीर हो रही है वायरल

    अलेखा और आदर का वेकेशन

    आदर जैन एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) संग अपने ब्रेकअप को भूल आगे बढ़ चुके हैं। नई गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) के साथ इन दिनों बाली में हैं और वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टर ने कई वेकेशन फोटोज साझा की है, जिसमे दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aadar Jain (@aadarjain)

    आदर जैन द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में वह सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सफेद शर्ट पहने बाली में खूबसूरत चावल के खेतों में नजर आ रहे हैं। तो वहीं एक फोटो में गर्लफ्रेंड अलेखा को ड्रिंक के मजे करते नजर आ रहे हैं और लास्ट फोटो में ये कपल बीच पर पोज देता दिखाई दे रहा है।

    अलेखा के बर्थडे पर लुटाया था प्यार

    यह भी पढ़ें- Aadar Jain ने किया गर्लफ्रेंड Alekha Advani को खास अंदाज में बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

    आदर जैन ने इंस्टाग्राम पर अलेखा आडवाणी को बर्थडे विश किया था और कैप्शन में लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे बेबी'। आदर जैन (Aadar Jain) ने 13 नवंबर को अपने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो के साथ इस कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। 

    खबरें और भी