Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    करीना कपूर के भाई Aadar Jain ने गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ की सगाई, तारा सुतारिया को कर चुके हैं डेट

    Updated: Mon, 02 Sep 2024 08:23 AM (GMT+05:30)

    कैदी बैंड एक्टर आदर जैन (Aadar Jain) जल्द ही दूल्हा बनने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) को रोमांटिक अंदाज में शादी ...और पढ़ें

    आदर जैन गर्लफ्रेंड एलेक्सा आडवाणी से करने जा रहे शादी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आदर जैन गर्लफ्रेंड एलेक्सा आडवाणी से करने जा रहे शादी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आदर जैन ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
    2. तारा सुतारिया को डेट कर चुके हैं आदर
    3. करीना कपूर खान के कजिन हैं आदर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राज कपूर के नाती और बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन (Aadar Jain) जल्द ही अपनी पहली क्रश और गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) के साथ शादी करने जा रहे हैं। पिछले साल दिवाली के दौरान ही आदर ने अपनी लेडी लव अलेखा के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। अब दोनों ने सगाई कर ली है।

    आदर जैन ने समंदर किनारे अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी को शादी के लिए प्रपोज किया है। सोशल मीडिया पर आदर और अलेखा की रोमांटिक फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। कैदी बैंड एक्टर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होने वाली दुल्हन के साथ सगाई की फोटोज शेयर की हैं।

    आदर जैन ने की सगाई

    आदर जैन और अलेखा आडवाणी की तस्वीरें रोमांस से भरी हैं। आदर ने समंदर किनारे लाइट से घिरे हार्ट शेप के अंदर अलेखा को प्रपोज किया। हार्ट शेप क पास 'Marry Me' (मुझसे शादी करोगी) लिखा हुआ है। चेक्ड ब्लू-व्हाइट शर्ट और व्हाइट पैंट में आदर ने घुटनों के बल बैठकर अलेखा को प्रपोज किया और अपनी लेडी लव को अंगूठी पहनाई। उन्होंने येलो कलर में बला की खूबसूरत लग रहीं अलेखा को किस भी किया। रोमांस से भरी ये तस्वीरें साफ बयां कर रही हैं कि दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Tara Sutaria को छोड़ अब उनकी दोस्त को ही डेट कर रहे हैं Aadar Jain? पुरानी तस्वीर हो रही है वायरल

    aadar jain girlfriend

    आदर की पहली क्रश हैं अलेखा

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आदर जैन ने बताया कि अलेखा उनकी पहली क्रश और बेस्ट फ्रेंड हैं। कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "मेरी पहली क्रश, मेरी बेस्ट फ्रेंड और अब मेरी फॉरएवर।" उन्होंने रिंग और हार्ट इमोजी भी शेयर की। आदर की सगाई पर उनकी कजिन रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अंशुला कपूर और शनाया कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज ने बधाई दी है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Aadar Jain (@aadarjain)

    तारा सुतारिया को कर चुके हैं डेट

    आदर जैन अलेखा से पहले तारा सुतारिया (Tara Sutaria) को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2020 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। तारा हर फेस्टिवल या खास अवसरों पर जैन या कपूर परिवार में स्पॉट की जाती थीं।

    Tara Sutaria and Aadar Jain

    मगर जनवरी 2023 में तारा और आदर के ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को चौंका दिया था। हालांकि, ब्रेकअप किस वजह से हुआ, यह अभी नहीं पता है। नवंबर 2023 में आदर पहली बार अलेखा के साथ स्पॉट हुए थे। 

    यह भी पढ़ें- Aadar Jain ने किया गर्लफ्रेंड Alekha Advani को खास अंदाज में बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीरें