Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक-दूजे के हुए Aadar Jain और Alekha Advani, भरी महफिल में बीवी को Kiss करते दिखे एक्टर

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 08:23 AM (IST)

    हैलो चार्ली अभिनेता आदर जैन (Aadar Jain Wedding) अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीती शाम को उन्होंने एक ग्रैंड वेडिंग में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ...और पढ़ें

    आदर जैन और अलेखा आडवाणी की हुई शादी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आदर जैन और अलेखा आडवाणी की हुई शादी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आदर जैन-अलेखा आडवाणी की हुई शादी
    2. आदर की शादी में शरीक हुए सेलिब्रिटीज
    3. अलेखा-आदर की पहली पब्लिक अपीयरेंस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के गलियारों में एक नई प्रेम कहानी ने अपनी मंजिल पाई। फेमस कपल आदर जैन और अलेखा आडवाणी (Aadar Jain-Alekha Advani Wedding) हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। उनकी शादी की चर्चा काफी समय से हो रही थी। प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज ने भी इंटरनेट पर खूब धमाल मचाया। अब उनकी शादी की झलकियां सामने आई हैं।

    आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने 21 फरवरी को एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी में कपूर परिवार मौजूद रहा। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, अनन्या पांडे और अंशुला कपूर समेत बी-टाउन के कई सेलिब्रिटीज ने फंक्शन में चार-चांद लगाया। शादी के बाद दोनों की पहली पब्लिक अपीयरेंस भी चर्चा में है।

    आदर ने बीवी अलेखा को किया किस

    शादी के बाद आदर जैन और उनकी पत्नी अलेखा आडवाणी ने वेन्यू से बाहर आकर पैपराजी को पोज दिया। इस दौरान न्यूली वेड कपल एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ नजर आया। दोनों एक-दूसरे से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। पोज देते समय आदर ने अपनी दुल्हन अलेखा के माथे पर किस कर लिया, जिससे भीड़ खुशी से झूम उठी। दोनों के चेहरे की मुस्कुराहट उनके एक होने की खुशी को बयां कर रही थी।

    यह भी पढ़ें- Aadar Jain के मेहंदी फंक्शन में आलिया-करीना पर नाराज हुईं रीमा जैन, फिर उठकर किया ऐसा डांस की सब हुए हैरान

    अलेखा-आदर का वेडिंग लुक

    अपनी शादी में दुल्हन अलेखा ने सोने से बारीक कढ़ाई वाले पारंपरिक लाल लहंगे में सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ उन्होंने भारी ब्राइडल ज्वेलरी पहनी थी जिसमें एक बड़ा सा हार, मैचिंग झुमके और लाल चूड़ियां शामिल थीं। उन्होंने अपने लुक को लाल घूंघट और फूलों से सजे एक क्लासिक ब्राइडल बन से पूरा किया। आदर ऑफ व्हाइट शेरवानी को मैचिंग साफा और पन्ना हार से पूरा किया। दोनों अपने-अपने लुक में बहुत जच रहे थे।

    खबरें और भी

    आदर और अलेखा ने की थी क्रिश्चियन वेडिंग

    तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद से ही आदर जैन का नाम अलेखा से जुड़ रहा था। दोनों पुराने दोस्त हैं। पिछले साल सितंबर में ही आदर ने अलेखा को प्रपोज किया था और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। मुंबई में धूमधाम से शादी करने से पहले इसी साल जनवरी में आदर और अलेखा ने गोवा में एक क्रिश्चियन वेडिंग भी की थी। 

    यह भी पढ़ें- 'मैंने हमेशा अलेखा को प्यार किया ...' Aadar Jain ने Taara Sutaria संग अपने रिलेशनशिप को बताया टाइमपास, फैंस हैरान