यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटी Ira Khan की शादी में Aamir Khan ने 'आती क्या खंडाला' पर किया दिल खोलकर डांस, वीडियो हुआ वायरल
Aamir Khan Video हाल ही में आमिर खान की बेटी आइरा खान लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। आइरा और नुपुर की उदयपुर म ...और पढ़ें

HighLights
- आमिर खान ने बेटी की शादी में किया डांस
- आती क्या खंडाला गाने पर थिरके 58 के आमिर
- आइरा की शादी से वायरल आमिर का वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aamir Khan Dance At Ira Khan Wedding: 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान अब पिता से ससुर बन गए हैं। उनकी बेटी आइरा खान (Ira Khan) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ शादी कर ली है। नुपुर और आइरा ने उदयपुर में शानदार तरीके से एक-दूसरे का हाथ थामा। आमिर ने भी अपनी बेटी की शादी में रौनक लाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
आइरा खान, आमिर खान और उनकी पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता (Reena Dutta) की बेटी हैं। आइरा काफी समय से आमिर के फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे को डेट कर रही थीं। 10 जनवरी 2024 को दोनों रजिस्टर्ड मैरिज के बाद उदयपुर में क्रिश्चियन वेडिंग की। शादी से पहले धूमधाम से सभी रस्मों को मनाया गया।
बेटी की शादी में जमकर झूमे आमिर खान
बेटी आइरा की शादी से आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। क्लिप में आमिर अपनी फिल्म 'गुलाम' के गाने 'आती क्या खंडाला' पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फ्रेंड्स और फैमिली के साथ आमिर ने अपने गाने पर दिल खोलकर डांस किया। वीडियो में वह ट्रेडिशनल आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। उनका डांस देख फैंस गदगद हो गए।
यह भी पढ़ें- Ira-Nupur Wedding: बेटी की शादी के बाद इमोशनल हुए Aamir Khan, आइरा को देख एक्टर की आंखों से छलक पड़े आंसू
बेटी की शादी पर कैसी है आमिर खान की फीलिंग
आमिर खान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी बेटी आइरा खान की शादी को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर कर रहे हैं। आमिर ने बताया कि बेटी की शादी के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें एक शहनाई की तरह महसूस हो रहा है। शहनाई में थोड़ी खुशी और गम वाले म्यूजिक होता है। कुछ ऐसा ही उनके साथ भी है।
खबरें और भी
इस दिन होगी आइरा और नुपुर की रिसेप्शन पार्टी
आइरा खान और नुपुर शिखरे ने 3 जनवरी 2024 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद उदयपुर में दोनों की ग्रैंड वेडिंग हुई। 7 से 10 जनवरी तक वेडिंग फेस्टिविटीज के बाद अब कपल मुंबई लौट आया है। खबरें हैं कि 13 जनवरी को मुंबई में न्यूली वेड कपल के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट होगी।