Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रजिस्टर्ड मैरिज के बाद Ira Khan ने उदयपुर में Nupur Shikhare संग की व्हाइट वेडिंग, देखें वीडियो

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 10:07 PM (IST)

    Ira Khan And Nupur Shikhare White Wedding आइरा खान (Ira Khan) और नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) यूं तो शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस कपल ने 3 जनवर ...और पढ़ें

    आइरा खान और नूपुर शिखरे की व्हाइट वेडिंग (Photo Instagram)
    आइरा खान और नूपुर शिखरे की व्हाइट वेडिंग (Photo Instagram)

    HighLights

    1. आइरा और नुपुर ने की व्हाईट वेडिंग
    2. मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी
    3. 13 जनवरी को मुंबई में होगा रिसेप्शन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Ira Khan And Nupur Shikhare White Wedding: आमिर खान की बेटी आइरा खान (Ira Khan) ने नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare)  से एक बार फिर शादी की है। इस बार कपल ने उदयपुर में व्हाइट वेडिंग से एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुना है।

    इससे पहले 3 जनवरी को  मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। अब एक हफ्ते बाद 10 जनवरी को उदयपुर में दोबारा शादी की। इस शादी की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Ira Khan Wedding Video: बेटी को दुल्हन बना देख इमोशनल हुए आमिर खान, संगीत में Ex वाइफ संग आइरा के लिए गाया गाना

    क्रिश्चियन लुक में दिखें दूल्हा और दुल्हन

    आज यानी 10 जनवरी को आइरा और नुपुर ने क्रिश्चियन रिवाजो से शादी की। इस मौके पर आइरा व्हाइट गाउन में नजर आई। तो वहीं नूपुर बेज कलर के कोर्ट-पैंट में नजर आए। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई और वेडिंग किस भी किया। 

    कपल का रोमांटिक डांस वीडियो  

    शादी के बाद इस कपल ने बेहद रोमांटिक कपल डांस किया। इस दौरान सभी घरवालों और दोस्तों ने जमकर चीयर किया और फूल भी बरसाए। 

    संगीत सेरेमनी 

    इस शादी से पहले इस कपल की संगीत सेरेमनी हुई थी, जिसकी फोटोज भी सामने आई है। इस दौरान इरा लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं नूपुर ब्लैक कोर्ट पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

    आमिर खान का डांस

    आमिर खान की बेटी आइरा की शादी को लेकर बेहद खुश है। इसी बीच आमिर खान की फोटो सामने आई है, जिसमें वह ग्रुप के साथ डांस कर रहे हैं। आमिर शेरवानी पहने अपनी ही मस्ती में नजर आ रहे हैं। पापा आमिर के चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी अलग ही नजर आ रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ira Khan के संगीत सेरेमनी में Aamir Khan ने किया डांस, हाथों पर लगवाई बेटी के नाम की मेहंदी