Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan Wedding Video: बेटी को दुल्हन बना देख इमोशनल हुए आमिर खान, संगीत में Ex वाइफ संग आइरा के लिए गाया गाना

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 01:56 PM (IST)

    Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding Video आमिर खान और रीना दत्ता की लाडली बेटी आइरा खान जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। उदयपुर में उनकी शादी के फंक्शन चल ...और पढ़ें

    आइरा खान की संगीत सेरेमनी में आमिर खान ने गाया गाना / फोटो- Instagram
    आइरा खान की संगीत सेरेमनी में आमिर खान ने गाया गाना / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. आइरा खान को दुल्हन बना देख भावुक हुए आमिर खान
    2. एक्स वाइफ किरण राव संग मिलकर बेटी के लिए गाया स्पेशल गाना
    3. नूपुर शिखरे संग जल्द ही सात फेरे लेंगी आइरा खान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding Video: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर पर इस वक्त जश्न का माहौल है। उनकी और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान ने मुंबई के ताज लैंडसेंड में नूपुर शिखरे संग अपनी मैरिज रजिस्टर की थी।

    इस दौरान उनके इस फंक्शन में आमिर खान सहित परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद अब आइरा खान और नूपुर शिखरे की उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग होने जा रही है। आइरा की प्री-वेडिंग फंक्शन से कई वीडियोज सामने आए हैं।

    एक वीडियो में आइरा खान नूपुर के साथ 'आफरी-आफरी' गाने पर वैन्यू में ग्रैंड एंट्री लेते हुए दिखाई दीं, तो वहीं एक और अन्य वीडियो में आमिर खान ने एक्स वाइफ किरण राव संग मिलकर बेटी को स्पेशल गाना डेडीकेट किया।

    आमिर खान ने आइरा की संगीत में गाया ये गाना

    आइरा खान-नूपुर शिखरे की संगीत के फंक्शन से एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हल्दी और मेहंदी के फंक्शन के बाद मंगलवार को दोनों के संगीत का फंक्शन हुआ, जिससे कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुईं। आइरा खान (Ira Khan) के संगीत के फंक्शन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 'दंगल' एक्टर आमिर खान अपनी एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ मंच पर बैठे हुए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ira Khan Wedding: आइरा के मेहंदी फंक्शन में इमरान खान ने चुराई लाइमलाइट, रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा के साथ फोटो वायरल

    तीनों ने साथ मिलकर 'फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारो में मेरी बहना है' गाना आइरा खान को डेडिकेट किया। बेटी को दुल्हन बनादेखकर आमिर खान काफी भावुक हो गए और उन्होंने मंच पर से ही बेटी पर जमकर प्यार लुटाया।

    बेहद ही गॉर्जियस लुक में नजर आईं आइरा खान

    आइरा खान अपने संगीत के फंक्शन में बेहद ही खूबसूरत लुक में नजर आईं। उन्होंने अपने संगीत के लिए मैरून रंग का एम्ब्रायडरी लहंगा चुना है। इस आउटफिट के साथ दुपट्टा ना लेकर उन्होंने रेड कलर की हुडी केप पहनी और मिनिमम मेकअप के साथ डार्क लिपस्टिक लगाई।

    इसके अलावा उनके हसबैंड नूपुर शिखरे इस दौरान मेहंदी रंग के सूट में काफी डैपर लग रहे थे। आपको बता दें कि उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने के बाद आइरा खान और नूपुर शिखरे का 13 जनवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसका हिस्सा कई बॉलीवुड सितारे बन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Ira-Nupur Wedding: आइरा खान के दूल्हेराजा नूपुर शिखरे ने पजामा पार्टी में किया 'लुंगी डांस', वीडियो आया सामने