Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीसरी बीवी को Aamir Khan ने दी सबसे कीमती रिंग, स्टोन ढूंढने में लगे तीन महीने; 256 घंटे में बनकर हुई तैयार?

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 06:40 PM (IST)

    आमिर खान की वेडिंग के बाद अब उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट को गिफ्ट की हुई रेयर रूबी स्टोन रिंग की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है, जिसे ढूंढने में तीन महीने ...और पढ़ें

    गौरी स्प्रैट को आमिर ने दी महंगी रिंग/ फोटो- Instagram

    गौरी स्प्रैट को आमिर ने दी महंगी रिंग/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान फाइनली तीसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने 5 जुलाई को अपने बांद्रा स्थित घर में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर मैरिज की। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से राजकुमार हिरानी सहित उनके करीबी दोस्त, उनका परिवार और बच्चे मौजूद रहे।

    आमिर खान ने गौरी के लिए इस दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस खास मौके पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने गौरी स्प्रैट को एक रिंग पहनाई, जिसे ढूंढने में तकरीबन उन्हें तीन महीने का समय लग गया।

    गौरी की अंगूठी को बनाने में लगे 256 घंटे

    आमिर खान ने गौरी को शादी के मौके पर जो रिंग गिफ्ट की है, वह लग्जरी ब्रांड क्वीन ने बनाई है, जिसमें बीच में मेडागास्कर से लाया गया कम मिलने वाला कैबोकॉन-कट नैचुरल रूबी का स्टोन है। इसके आसपास गोल्ड का मुकुट जैसी बनावट का वर्क है, जिसे 40 रियल डायमंड से सजाया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में ज्वेलरी ब्रांड के फाउंडर ने कहा, "मेडागास्कर का रूबी लाखों में एक बार मिलता है। शादी की अंगूठी को शाह लुक देने के लिए इस तरह का डिजाइन बनाया गया है।

    यह रूबी स्टोन सिर्फ रेयर नहीं है, बल्कि इसको शुरू से लेकर अंत तक पॉलिश करने में तकरीबन 256 घंटे गए। इस अंगूठी को प्रॉपर डिजाइन देने में लगभग 131 कारीगरों ने काम किया है। इस रूबी को खोजने में ही तीन महीने का समय लग गया था।

    खबरें और भी

    _ - 2026-07-10T183230.793

    कैसे हुई थी आमिर-गौरी की पहली मुलाकात

    आमिर खान और गौरी के बीच 13 साल का एज गैप है। दोनों की पहली मुलाकात बेंगलुरु में 25 साल पहले हुई थी। हालांकि, उस दौरान दोनों के बीच प्यार जैसी कोई चीज नहीं थी। आमिर खान जहां बॉलीवुड में लगातार काम कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ गौरी फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में अपना करियर बना रही थी।

    [image] - 4955819

    दो दशक तक एक-दूसरे से अलग होने के बाद दोनों की 2024 की फैमिली कनेक्शन के थ्रू दोबारा मुलाकात हुई। आमिर ने खुद एक बातचीत में बताया था कि वह गलती से मिले थे, लेकिन बाद में उनकी दोस्ती बढ़ी और उन्होंने एक-दूसरे को 18 महीने तक डेट किया। अब दोनों एक हैप्पी मैरिड कपल हैं।

    यह भी पढ़ें- 17 दिन, 41 मजदूर और 'इंटरनेशनल हीरो'; सिल्क्यारा टनल हादसे पर फिल्म ला रहे Aamir Khan, कबीर खान करेंगे डायरेक्ट

    यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में 'रोम-रोम' रोमांटिक कर देगा ये गाना, कुमार सानू और Alka Yagnik का सॉन्ग 28 साल बाद भी है अमर