Aamir Khan के परिवार की बोल्ड हसीना, हॉटनेस में सबसे आगे, इन मूवीज में नजर आई एक्टर की भतीजी
सुपरस्टार आमिर खान की भतीजी अपनी हॉटनेस के दम पर बी टाउन में धमाल मचाती रहती है। ...और पढ़ें

आमिर खान की भतीजी कौन (फोटो क्रेडिट-
HighLights
आमिर खान की भतीजी है कौन सी एक्ट्रेस
बोल्डनेस से इंटरनेट पर मचाती है धमाल
इन मूवीज से रोशन किया परिवार का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स के परिवार को लेकर सिनेमाई गलियारों में काफी बातचीत की जाती है। इस आधार पर आज हम आपको अभिनेता आमिर खान की फैमिली को उस बोल्ड हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंटरनेट पर अपनी हॉटनेस का जलवा बिखरेती रहती है।
इतना ही नहीं अपनी शानदार फिल्मों के जरिए आमिर की भतीजी परिवार का नाम भी रोशन कर रही है। हाल ही में इस अदाकारा को मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की फिल्म डकैत भी देखा गया है। आइए जानते हैं कि वह कौन है-
आमिर खान की भतीजी कौन?
सुपरस्टार आमिर खान के पिता का नाम ताहिर हुसैन था और उनके छोटे भाई का नाम नासिर हुसैन। ये दोनों अपने समय के हिंदी सिनेमा के दो बड़े दिग्गज फिल्ममेकर रहे। नासिर के बेटे का नाम मंसूर खान है, जोकि रिश्ते में आमिर के कजिन लगते हैं। मंसूर की बेटी का नाम जैन मैरी खान हैं, जिनके चाचा आमिर खान हैं।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के मेकर्स से दस कदम आगे निकले आमिर खान, बेटे की फिल्म को सुपरहिट करवाने के लिए बनाई तगड़ी रणनीति

जैन लंबे समय से इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस के तौर पर एक्टिव हैं और बी टाउन में खान परिवार का नाम आगे बढ़ा रही हैं। इतना ही नहीं जैन मैरी खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
-1776947363655.jpg)
जैन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद इन तस्वीरों को देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह रियल लाइफ में हॉटनेस में काफी आगे हैं और आए दिन वह इंटरनेट पर अपनी बोल्डनेस से कहर बरपाती रहती हैं। फैंस को भी जैन मैरी खान का हॉट और बोल्ड लुक वाला अंदाज काफी पसंद आता है।
खबरें और भी

गौर किया जाए जैन मैरी खान की निजी जिंदगी की तरफ तो उन्होंने साल 2021 में आकाश मोहमिन संग शादी रचाई। 31 वर्षीय जैन हद से ज्यादा खूबसूरत हैं और इस मामले में वह इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों पर भारी पड़ती हुई नजर आती हैं।
जैन मैरी खान का एक्टिंग करियर
बतौर एक्ट्रेस साल 2020 में जैन मैरी खान ने फिल्म मिसेज सीरियल किलर से अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था। इसके बाद बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक जैन ने अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी। इस दौरान वह मेड इन हेवन और इलीगल जैसी वेब सीरीज में भी नजर आई हैं। उनकी मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें-
मोनिका ओ माय डार्लिंग और डकैत के नाम शामिल हैं। हालिया रिलीज साउथ फिल्म डकैट में जैन एक लेडी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दी हैं।
यह भी पढ़ें- Ashneer Grover की बायोपिक बचाएगी Aamir Khan का करियर? 22 साल छोटी एक्ट्रेस संग पर्दे पर दिखाएंगे दम!