विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

60 साल के Aamir Khan ने कर ली तीसरी शादी? 2 बीवियों से तलाक के बाद गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहे एक्टर

Published: Thu, 22 Jan 2026 01:08 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने पिछले साल ही अपने नए रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट की थी और बताया था ...और पढ़ें

गौरी स्प्रैट संग आमिर खान ने की नई शुरुआत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

गौरी स्प्रैट संग आमिर खान ने की नई शुरुआत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों के अलावा आमिर खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में दो शादियां कीं और दोनों ही पत्नियों से अलग हो गए हैं। दो बार तलाक लेने के बाद अब आमिर खान तीसरी बार प्यार में हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ भी अपना रिश्ता कन्फर्म कर लिया है।

पिछले साल ही मार्च में महीने में अपने 60वें बर्थडे पर आमिर खान ने गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी। उन्होंने बताया था कि वह करीब दो दशक से गौरी को जानते हैं और डेढ़ साल से ज्यादा एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब खबर आ रही थी कि आमिर और गौरी लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे हैं।

गौरी संग लिव-इन में रह रहे आमिर

जी हां, ऐसी चर्चा है कि आमिर खान और गौरी एक-दूसरे के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। एक हालिया इंटरव्यू में खुद एक्टर ने खुलासा किया है कि वह गौरी के लिए बहुत सीरियस हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, आमिर ने गौरी संग लिव-इन रिलेशनशिप में रहने को लेकर कहा-

यह सब मेरी प्रोडक्शन फिल्म हैप्पी पटेल के रिलीज होने के ठीक बीच में हो रहा है। इसलिए यह बहुत ज्यादा भागदौड़ वाला समय है।

fwq

क्या आमिर खान ने कर ली है तीसरी शादी?

गौरी स्प्रैट संग लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बीच आमिर ने उनके साथ शादी की प्लानिंग पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि वह दोनों एक-दूसरे के लिए बहुत सीरियस और कमिटेड हैं। बकौल अभिनेता-

मैं और गौरी एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं और हम एक बहुत ही कमिटेड रिश्ते में हैं। आप जानते हैं, हम पार्टनर हैं। हम साथ हैं। शादी की बात करें तो, मैं मन ही मन पहले ही उनसे शादी कर चुका हूं। तो हम इसे फॉर्मल करेंगे या नहीं, यह कुछ ऐसा है जो मैं समय के साथ तय करूंगा।

यह भी पढ़ें- Aamir Khan को नहीं पसंद आई थी सूरज बड़जात्या की फिल्म की स्क्रिप्ट, 90s में की थी सबसे ज्यादा कमाई

आमिर खान का वर्क फ्रंट

आमिर खान अभिनय में न सही, लेकिन फिल्म निर्माण में काफी एक्टिव हैं। वह सनी देओल स्टारर फिल्म लाहौर 1947 के अलावा साई पल्लवी की फिल्म एक दिन को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में, एक्टर को हैप्पी पटेल में कैमियो रोल में देखा गया।

यह भी पढ़ें- Delhi Belly के बाद 10 साल नहीं हुई वीर दास और Aamir Khan के बीच बातचीत, एक फोन कॉल ने बदल दिया सबकुछ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।