'अवॉर्ड का नहीं सोचा...', 'श्रीकांत' को मिले नेशनल अवॉर्ड पर बोले शरद केलकर; संघर्षों को किया याद
शरद केलकर ने 'श्रीकांत' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई। ...और पढ़ें

श्रीकांत को मिले नेशनल अवॉर्ड पर बोले शरद केलकर (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
फिल्म 'श्रीकांत' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला
शरद केलकर बोले, फिल्म का मकसद प्रेरणादायक कहानी दिखाना था।
राजकुमार राव ने निभाया श्रीकांत का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान हुआ और इस बार नेशनल अवॉर्ड्स कई स्टार्स की झोली में आ गिरे हैं। इस एलान में राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' का भी नाम शामिल रहा है। श्रीकांत को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का सम्मान मिला है।
इससे फिल्म की पूरी टीम की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अब इसको लेकर एक्टर शरद केलकर ने इस पर अपना अनुभव साझा किया है।
श्रीकांत को मिले सम्मान से से खुश हैं शरद
फिल्म श्रीकांत (Srikant) में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की उम्दा परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीता है। फिल्म में रवि मांथा की अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता शरद केलकर के लिए यह उपलब्धि फिल्म के यादगार सफर को फिर से याद करने का खास मौका बन गई। कमर्शियल फिल्मों से अलग, 'श्रीकांत' ने अपनी सच्चाई और प्रामाणिकता के दम पर पहचान बनाई।
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें श्रीकांत बोला की दुनिया को वास्तविक रूप में दिखाने के लिए बड़ी संख्या में दिव्यांग कलाकारों को शामिल किया गया, जिससे कहानी और भी प्रभावशाली बन सकी।
राष्ट्रीय पुरस्कार पर क्या बोले शरद केलकर?
फिल्म के शुरुआती दिनों को याद करते हुए शरद केलकर ने इसको लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि,
"जब तुषार यह स्क्रिप्ट लेकर हमारे पास आए थे, तब हमारे मन में पुरस्कार जीतने का कोई विचार नहीं था। हमारी सिर्फ यही कोशिश थी कि हम श्रीकांत बोला की प्रेरणादायक कहानी के साथ पूरा न्याय कर सकें। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिए नहीं, बल्कि ऐसे इंसान की संघर्षगाथा को सम्मान देने के लिए बनाई गई थी, जिसने साबित किया कि कोई भी शारीरिक बाधा इंसान के हौसलों को नहीं रोक सकती।" इसके अलावा शरद ने फिल्म को मिले सम्मान पर अपनी खुशी भी जाहिर की है।
आपको बता दें कि, फिल्म में शरद केलकर (Sharad Kelkar) ने रवि मांथा की भूमिका निभाई थी, जो हर मुश्किल घड़ी में श्रीकांत (Srikant Movie) के साथ मजबूती से खड़े रहे। उनके खास दोस्त के किरदार में शरद की भूमिक को भी दर्शकों ने काफी सराहा है।