Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jacqueline Carrieri Death: प्लास्टिक सर्जरी के चलते गई अभिनेत्री जैकलिन कैरीरी की जान, 48 साल की उम्र में निधन

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 12:31 PM (IST)

    Jacqueline Carrieri Death कुछ महीने पहले कनाडाई एक्टर सेंट वॉन कोलुसी का प्लास्टिक सर्जरी के चलते निधन हो गया था। महज 22 साल की उम्र में सेंट ने इस दु ...और पढ़ें

    Jacqueline Carrieri का प्लास्टिक सर्जरी के चलते हुए निधन। Photo- Instagram
    Jacqueline Carrieri का प्लास्टिक सर्जरी के चलते हुए निधन। Photo- Instagram

    HighLights

    1. अर्जेंटीना की अभिनेत्री जैकलीन कैरीरी का निधन
    2. प्लास्टिक सर्जरी के चलते जैकलीन की गई जान
    3. 48 साल की उम्र में जैकलीन कैरीरी ने छोड़ी दुनिया

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jacqueline Carrieri Death Due To Plastic Surgery: धीरे-धीरे खूबसूरत दिखना एक जुनून बनता जा रहा है। सेलिब्रिटीज के लिए तो खूबसूरती सबसे जरूरी चीज बन गई है। आंख से नाक और लिप्स तक, अभिनेत्रियां खुद को परफेक्ट दिखाने की होड़ में प्लास्टिक सर्जरी का सहारा ले रही हैं। कई बार यही प्लास्टिक सर्जरी उनकी जान ले लेता है। हाल ही में, एक अभिनेत्री के साथ भी ऐसा ही हुआ है, जिनकी प्लास्टिक सर्जरी के चलते जान चली गई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जेंटीना की जानी-मानी अभिनेत्री जैकलिन कैरीरी (Jacqueline Carrieri) का निधन हो गया है। जैकलीन मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया का चर्चित चेहरा थीं। मगर खूबसूरत दिखने के चक्कर में महज 48 साल की उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

    यह भी पढ़ें- Taylor Swift The Eras Tour: रिलीज से पहले धड़ाधड़ बिकीं टेलर स्विफ्ट की मूवी टिकट, चंद दिनों में छापे इतने नोट

    कॉस्मेटिक सर्जरी ने ली जैकलिन कैरीरी की जान

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 48 साल की उम्र में जैकलिन कैरीरी का कॉस्मेटिक सर्जरी के कारण कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके अचानक निधन का कारण कॉस्मेटिक सर्जरी प्रक्रिया के दौरान रक्त के थक्के बनना बताया जा रहा है। जैकलीन के निधन के आखिरी पल में उनके बच्चे क्लो और जूलियन अपनी मां के पास थे। जैकलीन के निधन से उनका परिवार टूट गया है। उनके चाहने वालों को भी गहरा झटका लगा है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Jaquelin Carrieri (@jaquicarrieri)

    डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन के निधन की घोषणा सैन राफेल वेंडीमिया के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर की गई। उन्होंने पोस्ट में जैकलीन के परिवार और दोस्तों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “आज हम अपने फॉलोअर्स को दुखद खबर बताना चाहते हैं। जैकलिन कैरीरी, जो 1996 में पुंटा डेल अगुआ जिले की रानी और विभागीय वायसराय थीं, का निधन हो गया है।"

    2 अक्टूबर 2023 को जैकलीन के निधन की जानकारी देते हुए एक स्टेटमेंट भी जारी किया गया, जिसमें कहा गया था, "वह एक टैलेंटेड महिला थीं। हमारे विभाग के एक डिपार्टमेंट की अभिनेत्री थीं, जो कुछ दिन पहले रोमा में खोला जा रहा था। उनके पास एक बुटिक भी था, जो महामारी के दौरान बंद हो गया था।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jungkook Naatu Naatu Song: BTS सिंगर जुंगकुक ने गाया RRR का 'नाटू नाटू' सॉन्ग, भारत आने पर कही ये बात