Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neha Dhupia ने सुपरहीरो स्टाइल में मनाया बेटे का जन्मदिन, बैटमैन बन गुरिक ने काटा केक, देखें तस्वीरें

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 07:43 PM (IST)

    हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी ने अपने बेटे गुरिक का दूसरा जन्मदिन मनाया है। गुरिक के इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए उ ...और पढ़ें

    दो साल का हुआ एक्ट्रेस नेहा धूपिया का बेटा गुरिक (Photo Credit: Instagram)
    दो साल का हुआ एक्ट्रेस नेहा धूपिया का बेटा गुरिक (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. दो साल का हुआ एक्ट्रेस नेहा धूपिया का बेटा गुरिक
    2. बेटे के बर्थडे पर रखी सुपरहीरो थीम पार्टी
    3. शेयर की पार्टी की कई तस्वीरें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने हाल ही में, अपने बेटे गुरिक का दूसरा जन्मदिन बेहद ही शानदार तरीके से मनाया है। गुरिक के बर्थडे पर उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री से करीना कपूर, सोहा अली खान और कई अन्य हस्तियों ने विश कर अपना आशीर्वाद दिया। अपने बेटे के इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए नेहा और अंगद ने एक सुपरहीरो थीम वाली पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

    गुरिक ने पहनी बैटमैन की ड्रेस

    अपनी बर्थडे पार्टी में 2 साल के गुरिक ब्लैक रंग की बैटमैन वाली ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनकी बहन मेहर भी बैटवूमन वाली ड्रेस पहनकर कर इस पार्टी में नजर आईं। इस पार्टी की कई तस्वीरें नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में नेहा और अंगद ने गुरिक और मेहर को गोद में ले रखा है, तो वहीं कुछ में वो दोनों बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसी Neha Dhupia तो मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, एक्ट्रेस ने कहा- 'वह सबसे रिलाएबल हेल्पलाइन हैं'

    इसके साथ ही नेहा और अंगद के बेटे गुरिक की इस पार्टी में हल्क, थॉर और स्पाइडर-मैन जैसे कई पात्र दिखाई दिए। उनकी इस पार्टी में एक्ट्रेस सोहा अली खान भी शामिल हुईं।

    नेहा ने शेयर किया वीडियो

    इससे पहले एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने बेटे के दो साल के होने पर एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में वह गुरिक के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा 'हमारा प्यारा बच्चा दो साल का हो गया और उसकी मां आउट ऑफ कंट्रोल हो गई है। दो साल पहले इसी दिन हमारे जीवन और हमारे दिलों में प्यार दोगुना हो गया था, गॉड ब्लेस हमारे छोटे सुपरहीरो।

    View this post on Instagram

    A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

    अंगद और एक्ट्रेस नेहा धूपिया के बेटे गुरिक को बर्थडे पर गीता फोगाट, पीवी सिंधु, गौहर खान, दिया मिर्जा, बिपाशा बासु जैसे कई अन्य हस्तियों ने विश किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: शादी से पहले नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी की खबर परिवार को पता चली तो पेरेंट्स ने दिया था सिर्फ 72 घंटों का समय