Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill: फिल्म रिलीज से पहले शहनाज गिल ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, सामने आया एक्ट्रेस का वीडियो

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 10:23 PM (IST)

    Shehnaaz Gill At Lalbaugcha Raja फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल ने आज लालबागचा राजा मंदिर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक ...और पढ़ें

    Shehnaaz Gill At Lalbaugcha Raja (Photo Credit: Instagram)
    Shehnaaz Gill At Lalbaugcha Raja (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. शहनाज गिल ने लिया लालबागचा राजा का आशीर्वाद
    2. इस दौरान बेहद खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस
    3. इस फिल्म में आने वाली हैं नजर

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill At Lalbaugcha Raja: रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। जल्द ही वह भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी के साथ 'थैंक यू फॉर कमिंग' में दिखाई देने वाली हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के रिलीज से पहले लालबागचा राजा मंदिर में जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया है।

    गणपति उत्सव भी चल रहा है। ऐसे में आए दिन कोई न कोई सेलिब्रिटी लालबागचा राजा मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहा है। शहनाज गिल से पहले शिल्पा शेट्टी, पूजा हेगड़े, सनी लियोनी और 'जवान' एक्टर शाह रुख खान समेत एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया था।

    यह भी पढ़ें: Desi Wine Out: रिलीज हुआ 'थैंक यू फॉर कमिंग' का नया गाना, भूमि पेडनेकर ने शहनाज संग दिखाया जलवा

    शहनाज गिल ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

    'थैंक यू फॉर कमिंग' में दिखाई देने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इसी बीच अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह लालबागचा राजा मंदिर में बप्पा के दर्शन करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान शहनाज पिंक कलर के एथनिक वियर में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    शहनाज ने पिंक कलर के कुर्ते के साथ उसी कलर का शरारा भी पहना हुआ था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों में बन बनाया और हल्का-फुल्का मेकअप किया। शहनाज के फैंस को भी उनका यह वीडियो बेहद पसंद आया और वीडियो देखने के बाद उन्होंने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटाया।

    खबरें और भी

    इस दिन देखने को मिलगी शहनाज की फिल्म

    शहनाज गिल जल्द ही रिया कपूर और एकता कपूर की निर्मित फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन रिया कपूर के पति और अनिल कपूर के दामाद करण बूलानी ने किया है। शहनाज गिल और भूमि पेडनेकर स्टारर यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    बता दें कि शहनाज ने हाल ही में नए संसद भवन का दौरा भी किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने नए संसद भवन की तारीफ की और महिला आरक्षण बिल के बारे में बात करते हुए भी दिखाई दीं।

    यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill: ट्रांसपेरेंट ड्रेस में इठलाईं शहनाज गिल, एक-एक अदा पर फिदा हो जाएंगे फैंस, देखें Killer फोटोज