Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill: ट्रांसपेरेंट ड्रेस में इठलाईं शहनाज गिल, एक-एक अदा पर फिदा हो जाएंगे फैंस, देखें Killer फोटोज

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 08:03 PM (IST)

    Shehnaaz Gill Latest Photos एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपने बोल्ड अवतार के लिए चर्चा बटोर रही हैं। टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में एक से बढ़कर एक बोल्ड लुक ...और पढ़ें

    Shenaaz Gill लेटेस्ट तस्वीरों में लगीं बवाल। Photo-Instagram
    Shenaaz Gill लेटेस्ट तस्वीरों में लगीं बवाल। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill Latest Photos: 'पंजाब की कटरीना कैफ' कही जाने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से इतनी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली कि अब उनका विदेश में भी डंका बजने लगा है। अपने चुलबुली नेचर से तो वह सभी का दिल जीतती ही थीं, लेकिन आजकल उन पर फैशन का रंग चढ़ा है। वह अपने नए-नए अवतार से फैंस के होश उड़ा रही हैं। 

    अपनी अपकमिंग फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' (Thank You For Coming) का प्रमोशन कर रहीं शहनाज गिल अपने स्टाइल स्टेटमेंट से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इन दिनों उनके बोल्ड लुक्स खासा चर्चा में है। अब एक बार फिर शहनाज ने अपनी बोल्ड फोटोज से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

    यह भी पढ़ें- नए संसद भवन पहुंची 'थैंक्यू फॉर कमिंग' की स्टारकास्ट, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी संग आए नजर

    ट्रांसपेरेंट ड्रेस में शहनाज गिल ने बरपाया कहर

    शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। तस्वीरों में एक्ट्रेस येलो कलर की शिमरी ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर एक से एक बढ़कर पोज दिए। शहनाज गिल इस आउटफिट में बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को डेवी मेकअप से पूरा किया। सॉफ्ट कर्ल को ओपन कर किलर अदाओं से फैंस को दीवाना बना दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    शहनाज की ये तस्वीरें देख फैंस रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'तुम हुस्न परी तुम जाने जिगर शहनाज।' एक और यूजर ने लिखा, 'आप इतनी गॉर्जियस क्यों हैं।' एक फैन ने कहा, 'क्या खूबसूरती है।' वहीं, उनके कई चाहने वाले 'अमेजिंग', 'फंटास्टिक' और 'माशाल्लाह' जैसे कमेंट्स कर अपना प्यार बरसा रहे हैं। 

    कब रिलीज होगी शहनाज गिल की मूवी?

    'किसी का भाई किसी की जान' में अपनी अदाएगी से दिल जीतने वाली शहनाज गिल अब रिया कपूर और एकता कपूर की निर्मित फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन रिया कपूर के पति करण बूलानी ने किया है। फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

    खबरें और भी

    शहनाज गिल के अलावा लीड रोल में भूमि पेडनेकर, शिबानी बेदी, डॉली सिंह और कुशा कपिला हैं। अनिल कपूर और करण कुंद्रा भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। 

    यह भी पढ़ें- Thank You For Coming: पीपल्स चॉइस अवॉर्ड के लिए नामांकित हुई शहनाज की फिल्म, एकता कपूर ने कही बड़ी बात