Dhurandhar की सफलता के बाद रणवीर सिंह के साथ फिर गदर मचाएंगे आदित्य धर? पर्दे पर उतरेगा 'लार्जर दैन लाइफ' सिनेमा
'धुरंधर' (Dhurandhar) के बाद, आदित्य धर एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ काम करेंगे, और यह नई फ़िल्म मार्च 2027 में शुरू होगी। ...और पढ़ें
-1777388655039_m.webp)
'धुरंधर' के बाद कौन सी फिल्म बनाएंगे आदित्य धर?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'Dhurandhar' जैसी हिट फिल्में देने के बाद, फिल्ममेकर आदित्य धर अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर को एक नया आइडिया मिला है और उन्होंने इसे एक पूरी फिल्म का रूप देने पर काम शुरू कर दिया है।
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
आदित्य धर (Aditya Dhar) मार्च 2027 तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने का लक्ष्य बना रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर को एक आइडिया मिला है और वह फिलहाल उस पर काम कर रहे हैं। वह इस कॉन्सेप्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसे पूरी सक्रियता से डेवलप कर रहे हैं, ताकि मार्च 2027 तक फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सके।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: 40वें दिन भी नहीं हिला 'हमजा' का सिंहासन, Spy Thriller ने छापे करारे नोट
रणवीर सिंह होंगे फिल्म के हीरो?
हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ बातचीत शुरू हो चुकी है; वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा और पर्दे पर जबरदस्त मौजूदगी के लिए मशहूर रणवीर, धर के विजन के लिए एकदम सही बैठते हैं, हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है।
-1777388758411.jpg)
लार्जर दैन लाइफ होगी फिल्म
इस अभी एक अनटाइल्ड लेकिन 'हाई-कॉन्सेप्ट' और 'लार्जर-दैन-लाइफ' (भव्य) कैटेगरी में आने की उम्मीद है। 'धुरंधर' को लेकर भी चर्चा जोरों पर है, ऐसे में फिल्ममेकर बड़े पैमाने पर बनने वाली महत्वाकांक्षी कहानियों को तलाशने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। अगर रणवीर और धर के बीच बात बन जाती है, तो यह फिल्म 2027 के सबसे रोमांचक सहयोगों में से एक साबित हो सकती है। खासकर तब, जब रणवीर सिंह आधिकारिक तौर पर इस प्रोजेक्ट से जुड़ जाएं।
खबरें और भी

फिल्म की कास्ट, जॉनर और प्रोडक्शन टाइमलाइन के बारे में और ज्यादा जानकारी आने वाले महीनों में सामने आएगी। फिलहाल रणवीर सिंह और आदित्य धर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की सफलता का आनंद ले रहे हैं। जो दुनियाभर में अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से धूम मचा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार शामिल हैं।