Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अफगानिस्तानी क्रिकेटर पर चढ़ा Border 2 का खुमार, बोला- 'जरूर देखूंगा फिल्म'

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 02:24 PM (IST)

    फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर इस वक्त सिनेप्रेमियों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। अब इस मूवी का जादू क्रिकेट जगत में भी छाने लगा है। अफगानिस्तान टी-20 ...और पढ़ें

    राशिद खान और बॉर्डर 2 (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    राशिद खान और बॉर्डर 2 (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. बॉर्डर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज

    2. राशिद खान भी हुए बॉर्डर 2 के दीवाने

    3. इस दिन रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही हैं। फैंस में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की इस मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। अब क्रिकेट जगत में भी बॉर्डर 2 को लेकर दीवानगी देखने को मिल रही है।

    भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के बाद अब अफगानिस्तान की टी-20 आई क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान ने भी बॉर्डर 2 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राशिद ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बॉर्डर 2 के गाने पर एन्जॉय करते दिख रहे हैं। 

    राशिद को बॉर्डर 2 का इंतजार

    बुधवार देर रात अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह सड़क किनारे भुट्टे सेकते हुए  नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में बॉर्डर 2 का घर कब आओगे... गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है। अपने इस वीडियो के कैप्शन में राशिद खान ने लिखा है- ''बॉर्डर 2 तो मैं जरूर देखूंगा, लेकिन देखते हैं अगर मैं इसे पोस्ट करता हूं तो क्या होता है।''

    यह भी पढ़ें- Border 2 में पाकिस्तान की 'धुलाई', सनी पाजी की दहाड़ देख 'इस्लामिक नाटो देशों' ने बॉर्डर 2 की रिलीज पर लगाया बैन?

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Rashid Khan (@rashid.khan19)

    राशिद खान के इस इंस्टा वीडियो पर बॉर्डर 2 स्टार वरुण धवन ने कमेंट कर लिखा है- हां भाई। इसके अलावा राशिद का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर अब तक 21 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और इस पर 1.7 मिलियन से ज्यादा लाइक्स भी आ गए हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो राशिद खान का ये लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और हिंदी फिल्म को लेकर अफगानिस्तानी क्रिकेटर की दीवानगी की हर कोई तारीफ कर रहा है। 

    कल रिलीज होगी बॉर्डर 2

    सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को कल यानी 23 जनवरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बॉर्डर 2 को लेकर जिस तरह का फिलहाल बज बना हुआ है, उससे देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कमर्शियल तौर पर ये देशभक्ति अपार सफलता हासिल करती हुई नजर आ सकती है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Prediction: इतिहास रचने को तैयार बॉर्डर 2, ओपनिंग डे पर करेगी धुरंधर से बड़ा धमाका?