Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan के बाद Vivek Agnihotri ने किया मुंबई मेट्रो में सफर, बताया कैसा रहा अनुभव

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 11:39 AM (IST)

    Vivek Agnihotri In Mumbai Metro बॉलीवुड के फेमस फिल्म निर्माताओं में से एक विवेक अग्निहोत्री ने लोगों के बीच द कश्मीर फाइल्स और द वैक्सीन वॉर जैसी फिल ...और पढ़ें

    विवेक अग्निहोत्री ने किया मेट्रो में सफर (Photo Credit: Instagram)
    विवेक अग्निहोत्री ने किया मेट्रो में सफर (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. विवेक अग्निहोत्री ने किया मेट्रो में सफर
    2. सफर का अनुभव किया शेयर
    3. फैंस को पसंद नहीं आई तस्वीर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vivek Agnihotri In Mumbai Metro: 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द वैक्सीन वॉर' के जरिए लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने आज यानी 14 अक्टूबर को मुंबई मेट्रो में सफर किया। अपने इस सफर और अनुभव की एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबके साथ शेयर की।

    फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस सफर की एक तस्वीर शेयर की। अब उनकी इस फोटो पर फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: The Kashmir Files पर आशा पारेख का तंज, बोलीं- ''400 करोड़ में से कश्मीरी हिंदुओं को कितने दिए''

    विवेक अग्निहोत्री ने किया मेट्रो में सफर

    विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में वह मुंबई मेट्रो के कोच में अकेले बैठे हुए नजर आए। भीड़-भाड़ से बचते हुए उन्होंने सुबह का ट्रेवल मेट्रो से किया। इस फोटो को शेयर करते हुए फिल्म निर्माता ने कैप्शन में लिखा 'सड़क मार्ग से 50-60 मिनट की तुलना में वर्सोवा एयरपोर्ट सिर्फ 12 मिनट में। इसे ज्यादा बार करने की योजना बना रहे हैं।

    फैंस ने किए विवेक अग्निहोत्री के पोस्ट पर कमेंट

    जैसे ही विवेक अग्निहोत्री ने यह पोस्ट शेयर किया। उनके फैंस इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देने लग गए। कुछ यूजर्स को यह कदम अच्छा लगा, तो कुछ उनकी तस्वीर देख कर नाराज हो गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'सेलेब्रिटीज को इस तरह पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते हुए देखकर अच्छा लगा'। इसके साथ ही फोटो में एक फोटोग्राफर को देखने के बाद एक अन्य यूजर ने लिखा 'आप फोटोग्राफर साथ ले के घूमते हो'।

    ऋतिक रोशन ने भी किया था सफर

    विवेक अग्निहोत्री से पहले बीते दिन एक्टर ऋतिक रोशन ने भी मुंबई मेट्रो से सफर किया था, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिली थीं। इस सफर के दौरान मेट्रो में उनके फैंस एक्टर के साथ फोटो क्लिक कराते हुए भी नजर आए। बता दें कि ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देने वाले हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Pallavi Joshi पति Vivek Agnihotri के साथ पांचवी फिल्म की कर रही तैयारी, Kashmir Files से मिली थी शोहरत