यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aishwarya Rai ने 'लिटिल प्रिंसेस' Aaradhya के बर्थडे पर लिखा प्यारा मैसेज, पापा अभिषेक का पोस्ट भी छू लेगा दिल
Aaradhya Bachchan Birthday ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन 12 साल की हो गई हैं। मां-पापा ऐश्वर्या और अभिषेक ने सोशल मीड ...और पढ़ें

HighLights
- 12 साल की हुईं ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या
- आराध्या के बर्थडे पर ऐश्वर्या राय ने किया पोस्ट
- अभिषेक बच्चन ने भी बेटी के साथ अनदेखी तस्वीर की शेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aishwarya-Abhishek Daughter Aaradhya Bachchan Birthday: बी-टाउन की पॉपुलर स्टार किड्स में से एक आराध्या बच्चन को भले ही उनकी मां ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और पापा अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन फिर भी उनकी लाडली किसी न किसी वजह से चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में, कपल ने अपनी बेटी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया।
16 नवंबर 2023 को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) 12 साल की हो गई हैं। आराध्या के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अभिषेक बच्चन ने आराध्या की अनदेखी फोटो की शेयर
'घूमर' एक्टर अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक अनदेखी फोटो शेयर की है। तस्वीर में नन्ही आराध्या अपने डैडी की गोद में बैठीं उन्हें मासूमियत से निहारते हुए नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर की फ्रॉक में आराध्या बेहद क्यूट लग रही हैं।
बेटी के साथ क्यूट फोटो शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा, "मेरी लिटिल प्रिंसेस को जन्मदिन की मुबारकबाद। मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।"
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai ने बेटी आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय के साथ मनाया 50वां बर्थडे, खास दिन पर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस
खबरें और भी
ऐश्वर्या राय ने बेटी के लिए लिखा प्यारा मैसेज
पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी को बर्थडे विश करते हुए एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। फोटो में ऐश्वर्या अपनी लाडली आराध्या के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। पिंक कलर की फ्रॉक में आराध्या की मुस्कुराहट फैंस का दिल चुराने के लिए काफी है। तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने बेटी के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा है।
कैप्शन में ऐश्वर्या ने कहा, "मैं आपको असीम रूप से, बिना शर्त, हर चीज से ऊपर प्यार करती हूं मेरी डार्लिंग एंजल आराध्या। आप मेरी जिंदगी का पूर्ण प्यार हैं। मैं आपके लिए सांस लेती हूं...मेरी आत्मा। आपके 12वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। गॉड ब्लेस यू। ऐसे रहने के लिए थैंक्यू। मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। आप सबसे बेस्ट हैं।"
यह भी पढ़ें- Aaradhya Bachchan: फैंस की विश हुई पूरी! नई हेयर स्टाइल में दिखीं आराध्या बच्चन, तस्वीरें वायरल