विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहनलाल की फिल्म से बिल्कुल नहीं मिलती है Drishyam 3 की कहानी? Ajay Devgn के बयान से बढ़ी फैंस की बेताबी

Published: Thu, 10 Sep 2026 05:37 PM (IST)

दृश्यम 3 कहानी को लेकर फैंस के मन में काफी सवाल उठ रहे थे। हालांकि, अब अजय देवगन ने इन ...और पढ़ें

मोहनलाल की फिल्म से अलग है अजय देवगन की दृश्यम 3/ फोटो- इंस्टाग्राम

मोहनलाल की फिल्म से अलग है अजय देवगन की दृश्यम 3/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अजय देवगन ने 'दृश्यम 3' की स्क्रिप्ट पर दिया बयान

  2. हिंदी 'दृश्यम 3' मलयालम संस्करण से पूरी तरह अलग होगी


  3. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दृश्यम 3 के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म में बोले गए दमदार डायलॉग्स, स्टार्स के एक्सप्रेशन और कहानी हर एक चीज की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

हालांकि, इस फ्रेंचाइजी को पंसद करने वाले फैंस के मन में लंबे समय से बस एक सवाल उठ रहा था कि कहीं अजय देवगन की दृश्यम 3 मोहनलाल की मलयालम मूवी की हूबहू कॉपी हो? अब दृश्यम के फैंस की सभी कन्फ्यूजन को मिटाते हुए अजय देवगन ने यह क्लियर कर दिया है कि सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की कहानी इस बार क्या मोड़ लेगी।

'इस फिल्म की स्क्रिप्ट बिल्कुल अलग है'

अजय देवगन ने दृश्यम 3: द कनक्लूजन (Drishyam 3 The Conclusion) के गोवा में हुए ट्रेलर लॉन्च पर कहा, "ये फिल्म जोसेफ और लाल सर की वजह से हमारे लिए मुश्किल थी। पहली और दूसरी दोनों फिल्में ओरिजिनल फिल्म से इँस्पायर थी, लेकिन यह पहली बार है जब मूवी की स्क्रिप्ट आई है। तो उनकी दृश्यम 3 बिल्कुल अलग है और हमारी फिल्म बिल्कुल अलग है।"

एक्टर ने आगे कहा, "ऐसा भी नहीं है कि हमने फिल्म में कुछ चेंज किए हैं, ये फिल्म पूरी तरह से ही मलयालम फिल्म से अलग है। तो इसलिए ये फिल्म लाल सर और उन्हें दिखाना चाहते हैं, क्योंकि अगर उनका प्यार और अप्रूवल मिल जाए है, तो यह हमारे लिए अच्छा है। ये चीज हमें खुश कर देगी। मैं लाल सर को यह फिल्म दिखाने का इंतजार कर रहा हूं।" आपको बता दें कि अजय देवगन ने मलयालम की दृश्यम के साथ ही अपनी हिंदी फ्रेंचाइजी का पोस्टर भी रिलीज कर दिया था।

Untitled design - 2026-09-10T173442.402

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी दृश्यम 3?

अजय देवगन से पहले अभिषेक पाठक भी यह एक पुराने बयान में कह चुके हैं कि फिल्म देखते हुए दर्शक बिल्कुल भी निराश नहीं होने वाले हैं। मूवी में अजय देवगन और तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता के साथ-साथ इस बार प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- रहमान डकैत को क्या हुआ? 'दृश्यम 3' ट्रेलर लॉन्च के बीच सिर पर गमछा बांधे नजर आए Akshaye Khanna, नहीं पहचाने फैंस

यह भी पढ़ें- अक्षय खन्ना हुए Drishyam 3 से बाहर... अब एक्टर को रिप्लेस करने पर क्या बोले जयदीप अहलावत?