Drishyam 3 Trailer: विजय सलगांवकर की कुंडली में बैठा 'शनि', दिमाग की जगह चलेगा नसीब; रिलीज हुआ ट्रेलर
सुपरस्टार अजय देवगन की अपकमिंग मूवी दृश्यम 3 का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

दृश्यम 3 का ट्रेलर आया सामने (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
रिलीज हुआ दृश्यम 3 का ट्रेलर
अजय देवगन की अगली फिल्म
सस्पेंस से भरपूर होगी दृश्यम 3
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म के तौर पर अजय देवगन (Ajay Devgn) की दृश्यम 3 का इंतजार किया जा रहा है। लंबे समय से दृश्यम- द कन्क्लूजन (Drishyam: The Conclusion Trailer)का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये जानकारी दी गई थी कि 9 सितंबर को इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
अब तय समयानुसार अजय की दृश्यम- द कन्क्लूजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो ये बता रहा है कि विजय सलगांवकर की फैमिली के सामने एक नई और बड़ी चुनौती आ गई है। आइए एक नजर दृश्यम 3 के ट्रेलर पर डालते हैं-
रिलीज हुआ दृश्यम 3 का ट्रेलर
दृश्यम 3 के प्रोडक्शन हाउस स्टार स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म का लेटेस्ट ट्रेलर शेयर किया है। इसको देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि दृश्यम- द कन्क्लूजन में इस बार सस्पेंस का ट्रिपल डोज देखने को मिलेगा। ट्रेलर में दिखाया गया है इस बार विजय सलगांवकर के परिवार को कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसमें एक क्राइम ब्रांच पुलिस ऑफिसर (जयदीप अहलावत) और मशहूर वकील (प्रकाश राज) शामिल है।
यह भी पढ़ें- हो जाओ तैयार! दिमाग उलझाने आ रहे हैं Ajay Devgn, इस दिन आएगा Drishyam 3 का धमाकेदार ट्रेलर

इसके अलावा सैम की मां (तब्बू) को अब न्याय नहीं बल्कि बदला चाहिए। विजय को लगता है कि इस बार सिर्फ दिमाग का खेल ही नहीं बल्कि नसीब भी उन्हें बचाएगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो 2 मिनट 49 सेकेंड का दृश्यम- द कन्क्लूजन का ट्रेलर काफी शानदार है, जिसे देखकर इस मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचने वाली है।
Har drishya ek sawaal. Har raaz ek jawaab. Kaun hoga kispe bhaari? The ultimate end begins now. https://t.co/I4EFX0otXT#DrishyamTheConclusion TRAILER OUT NOW.
— Star Studio18 (@starstudio18_) September 9, 2026
In cinemas 2nd October. #DrishyamDay #2ndOct pic.twitter.com/1PqTkSrshc
दृश्यम 3 में इस बार अजय देवगन, श्रिया सरण, तब्बू और रजत कपूर के अलावा प्रकाश राज, जयदीप अहलावत और सौरभ शुक्ला जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर से अभिषेक पाठक ने किया है।
कब रिलीज होगी दृश्यम- द कन्क्लूजन
गौर किया जाए दृश्यम- द कन्क्लूजन की रिलीज डेट की तरफ तो इसका एलान मेकर्स की तरफ से बहुत पहले ही कर दिया गया है। मालूम हो कि 2 अक्टूबर 2026 को अजय देवगन की इस सफल मूवी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त यानी दृश्यम 3 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
