विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हो जाओ तैयार! दिमाग उलझाने आ रहे हैं Ajay Devgn, इस दिन आएगा Drishyam 3 का धमाकेदार ट्रेलर

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:35 PM (IST)

Drishyam The Conclusion Trailer: अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3 का ट्रेलर कब रिलीज होगा, इसकी तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

दृश्यम 3 के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान। फोटो क्रेडिट- एक्स

दृश्यम 3 के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन (Drishyam The Conclusion) यानी दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज हो रहा है, इसकी तारीख पता चल गई है।

मोहनलाल की दृश्यम 3 के बाद अब अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में अपना आखिरी दांव खेलने जा रहे हैं। फिल्म को लेकर काफी समय से उत्सुकता है। अब फिल्म की उत्सुकता को दोगुना करने के लिए ट्रेलर आ रहा है।

दृश्यम 3 का नया पोस्टर आया सामने

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 (Ajay Devgn Drishyam 3) को लेकर हाल ही में लेटेस्ट अपडेट शेयर किया गया है और बताया गया कि ट्रेलर कब आएगा। साथ ही नया पोस्टर भी सामने आया है। पोस्टर में विजय अपने पूरे परिवार के साथ इंटेंस और सस्पिशियस लुक में नजर आ रहा है।

कब आएगा दृश्यम 3 का ट्रेलर?

नए पोस्टर के साथ रिवील किया गया है कि दृश्यम 3 यानी दृश्यम द कन्क्लूजन का ट्रेलर 9 सितंबर को रिलीज होने वाला है।अजय देवगन ने यह अपडेट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "सवाल, अब भी वही हैं, पर जवाब, अब और भी नजदीक।" इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि वे फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

कब रिलीज होगी दृश्यम 3?

अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता स्टारर फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 2 अक्टूबर से फिल्म का कनेक्शन खास है, क्योंकि इसी तारीख से फिल्म में सारा रायता फैलता है और सस्पेंस शुरू होता है।

पिछले दो फिल्मों में विजय कहानियों में उलझाकर पुलिस को चकमा तो दे देता है। अब देखना होगा कि तीसरे पार्ट में उसका सच पता चलेगा या नहीं। मालूम हो कि फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 से अजय देवगन के नए अंदाज ने बढ़ाई बेचैनी, फैमिली के लिए अब कौन सी हद पार करेंगे 'विजय सलगांवकर'?

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के निर्देशक ने दूर की उदासी, मलयालम की नहीं है हूबहू कॉपी; सस्पेंस थ्रिलर का शुरू होगा नया अध्याय!