Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Akshay Kumar ने अजय देवगन को Kiss करते हुए शेयर की फोटो, अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 05:05 PM (IST)

    अजय देवगन ने 2 अप्रैल को अपना 57वां जन्मदिन मनाया, जिस पर बॉलीवुड सितारों ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। अक्षय कुमार ने अजय को किस करते हुए एक तस्वी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) 2 अप्रैल को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक तरफ जहां उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर जमा हुए वहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar), करीना कपूर  (Kareena Kapoor), रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और पत्नी काजोल (Kajol) सहित उनके कई दोस्तों ने उन्हें बधाई दी।

    अक्षय ने खास अंदाज में दी बधाई

    अक्षय कुमार ने अजय के साथ एक फोटो शेयर करके उन्हें एकदम झक्कास दिल छू लेने वाली बर्थडे विश दी। इंस्टा स्टोरी पर गोलमाल के अनाउंसमेंट वीडियो से अक्षय ने एक फोटो शेयर की जिसमें वो अजय देवगन के गालों पर उन्हें Kiss करते नजर आए। एक्टर ने लिखा- 'दोस्ती इतनी पुरानी है...प्यार तो होगा ही। हैप्पी बर्थडे डियर अजय देवगन।'

    WhatsApp Image 2026-04-02 at 3.44.26 PM

    यह भी पढ़ें- पर्दे पर फिर से मराठा योद्धा बनेंगे Ajay Devgn, जन्मदिन पर नई फिल्म को लेकर आई गुड न्यूज?

    करीना कपूर ने भी अजय देवगन के बर्थडे पर एक प्यारा सा नोट लिखकर उन्हें विश किया। अजय देवगन के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "जन्मदिन मुबारक हो सिंघम, ढेर सारा प्यार।"

    रोहित ने अक्षय को बताया अपना बड़ा भाई

    इस बीच, फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी जिन्होंने अजय के साथ कई फिल्मों में काम किया है उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने उनके साथ सेट पर बिताए कुछ BTS मोमेंट्स शेयर किए जिनमें उन्होंने 1990 के दशक से लेकर अब तक एक साथ किए काम की झलकिया शेयर कीं। वीडियो में लिखा है- “साल बीत गए, कहानियां बदल गईं, लेकिन कुछ रिश्ते वैसे ही बने रहते हैं। जन्मदिन मुबारक हो बड़े भाई।”

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

    काजोल ने किया एक्टर को रोस्ट

    उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा- '90 के दशक की भागदौड़ से लेकर आज तक। शब्द कम, एक्शन ज्यादा। जन्मदिन मुबारक हो बड़े भाई।' वहीं काजोल ने अपने मजाकिया अंदाज में अजय को रोस्ट करते हुए एक बर्थडे विश लिखी - 'उन्होंने मजाक में लिखा कि केक पर मोमबत्तियां अब जश्न से ज्यादा 'आग के खतरे' की तरह लग रही हैं। हमेशा केक मिलता रहे।'

    काजोल और अजय की मुलाकात साल 1995 में फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में बदल गई। चार साल डेट करने के बाद 1999 में उन्होंने शादी कर ली थी।

    यह भी पढ़ें- 3 साल तक हिट फिल्म के लिए तरसते रहे थे Ajay Devgn, 90s की इस मूवी ने बचाया था करियर

    खबरें और भी