'पठानों से कहना...' Ajay Devgn की नई एक्शन फिल्म Chauhaan का अनाउंसमेंट, शाह रुख खान से क्या है कनेक्शन?
अजय देवगन ने अपने पिता वीरू देवगन की जयंती पर नई एक्शन फिल्म 'चौहान' की घोषणा की, जिसका टीजर जारी हुआ। ...और पढ़ें
-1782385637937_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) एक्शन जॉनर में एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं। एक्टर एक मास एंटरटेनर फिल्म लेकर आए हैं जिसकी उन्होंने हाल ही में एनाउंसमेंट की।
अजय देवगन इससे पहले भी फूल और कांटे, सिंघम और भोला जैसी फिल्मों में एक्शन कर चुके हैं। अब उन्हें दोबारा से इस जॉनर में देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें- 'Ajay Devgn रुला देते थे...' सेट पर मजबूर हुईं Madhoo, 'सिंघम' से बचने के लिए करना पड़ता था ये काम!
पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर की अनाउंसमेंट
अपने पिता वीरू देवगन की बर्थ एनिवर्सरी पर, अजय देवगन ने अपनी नई एक्शन फिल्म 'चौहान' (Chauhaan) की घोषणा की। इसकी टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। 2 मिनट 24 सेकंड के इस अनाउंसमेंट टीजर में कश्मीर का माहौल दिखाया गया है,जहां दंगाई सेना के जवानों पर पत्थर और दूसरे हथियारों से हमला करते हुए नजर आते हैं। इसके बाद फिल्म के हीरो 'चौहान' की एंट्री होती है, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों और भारत के लिए खतरा बने इन उग्रवादियों की समस्या का समाधान माना जा रहा है।
-1782386326042.jpg)
धांसू लुक में नजर आए अजय देवगन
इसके बाद सीन में एंट्री होती है अजय देवगन की जिनका आधा चेहरा मास्क से ढका हुआ है। उसके हाथ में एक लगेज बैग है जिसके ऊपर एक डेक रखा हुआ है। इसमें अमिताभ बच्चन के सुपरहिट गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' की धुन बज रही होती है। चौहान कश्मीर में उग्रवाद की समस्या का स्थायी समाधान करने का वादा करता है।
इस अनाउंसमेंट टीजर के अंत में अजय देवगन कहते हैं कि पठानों से कहना, चौहान आ रहा है। इसे देखकर फैंस के मन में एक सवाल है कि क्या अजय देवगन ने शाह रुख खान की फिल्म पठान पर तंज कसा है।
फैंस ने किए मजेदार कमेंट
टीजर पर प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "जबरदस्त घोषणा #CHAUHAAN, क्या डायलॉग डिलीवरी है, एक जबरदस्त, मास एंटरटेनर। अजय देवगन की स्क्रीन प्रेज़ेंस।" दूसरे ने लिखा- फाइनली ओजी बॉस आ गया, बवाल टीजर है।
खबरें और भी
आने वाले समय में अजय देवगन की कई अन्य फिल्में रिलीज होने वाली हैं। धमाल 4 अगले महीने 10 जुलाई को रिलीज होगी। इसके बाद दृश्यम 3 गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Trailer: एक खजाना, चार गुना हंगामा; गैंग के साथ लौटे अजय-अरशद, लोटपोट कर देगा 'धमाल 4' का ट्रेलर