Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Akshay Kumar की 'समुक' रचेगी इतिहास, एलियन थ्रिलर फिल्म की जबरा होगी कहानी; हॉलीवुड से मिलाया हाथ

    Updated: Wed, 27 May 2026 06:45 PM (IST)

    अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह भारत की पहली प्रीडेटर-एलियन थ्रिलर फिल्म 'समुक' ला रहे हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों फिर से सक्सेस से सातवें शिखर पर पहुंच गए हैं। एक तरफ जहां भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही, तो वहीं अब अक्षय जल्द ही फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। इसके बाद हाल ही में अक्षय की एक और फिल्म का खुलासा हुआ, जिसमें खिलाड़ी कुमार बिल्कुल नए अवतार में दिखेंगे।

    अक्षय की अगली फिल्म है बिल्कुल अलग

    दरअसल अक्षय कुमार जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 'द केरल स्टोरी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं। जी हां, विपुल शाह अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ मिलकर भारत की पहली प्रीडेटर-एलियन थ्रिलर फिल्म 'समुक' (Samuk) लेकर आ रहे हैं।

    फिल्म को लेकर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन मेकर्स ने इसके स्केल को लेकर जो खुलासे किए हैं, उसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं।

    यह भी पढ़ें- 'एलियन' बन बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएंगे Akshay Kumar, हॉलीवुड की टीम डिजाइन करेगी लुक और एक्शन सीक्वेंस

    WhatsApp Image 2026-05-27 at 1.59.54 PM

    क्या होगी समुक की कहानी?

    दरअसल हाल ही में फिल्म 'गवर्नर' (Governor) के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च पर विपुल शाह ने 'समुक' को लेकर बात की और बताया कि,

    'समुक एक ऐसी फिल्म है जो बिल्कुल हटकर होगी। इंडिया में आज तक ऐसी प्रीडेटर-एलियन थ्रिलर फिल्म नहीं बनी है। इस मेगा-प्रोजेक्ट के लिए हमने हॉलीवुड के सबसे बड़े दिग्गजों से हाथ मिलाया है। हॉलीवुड की हर प्रीडेटर फिल्म का हिस्सा रहे 'एलेक गिलिस' हमारे एलियन क्रिएचर को डिजाइन कर रहे हैं, जबकि 'वेनम' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले एक्टर-डायरेक्टर 'ल्यूक' इसके एक्शन सीन्स को डायरेक्ट करेंगे।'

    हॉलीवुड और बॉलीवुड के इस महा-कोलाब्रेशन से साफ है कि 'समुक' के जरिए अक्षय और विपुल शाह बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने जा रहे हैं। हालांकि फिल्म कब शुरु होगी और कब फ्लोर्स पर आएगी, इसकी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    Akshay we

    वहीं अक्षय की बात करें तो वो 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में दिखने वाले हैं और इसके अलावा विपुल शाह जल्द ही गवर्नर को लेकर आ रहे हैं, जिसमें मनोज बाजपेयी दिखेंगे।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle में भोजपुरी स्टार बन अक्षय उड़ाएंगे गर्दा, Ghis-Ghis गाने ने इंटरनेट पर काटा बवाल

    खबरें और भी