Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'एलियन' बन बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएंगे Akshay Kumar, हॉलीवुड की टीम डिजाइन करेगी लुक और एक्शन सीक्वेंस

    Updated: Sun, 24 May 2026 04:17 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। वह 2027 में बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाएंगे। ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म समुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म समुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भूत बंगला की कामयाबी के बाद अब अक्षय कुमार एक और थ्रिलर फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने की तैयारी में हैं। खिलाड़ी कुमार की नई फिल्म आ रही है जो एलियन एक्शन थ्रिलर समुक (Samuk) है।

    अक्षय कुमार की आगामी फिल्म समुक भारत की पहली बड़े स्तर की एलियन थ्रिलर बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन 'सनक', 'इनसाइड एज' और 'ग्लोरी' जैसे प्रोजेक्ट्स बना चुके कनिष्क वर्मा (Kanishk Varma) करने वाले हैं जबकि फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) कर रहे हैं।

    अक्षय की नई फिल्म का ऐलान

    अक्षय कुमार ने समुक का हिस्सा बनने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "हां मैंने यह फिल्म साइन की है। समुक की कहानी और विषय मुझे बेहद दिलचस्प लगे। एलियन थ्रिलर मेरे लिए और हमारी फिल्मों के लिए बिल्कुल नया जॉनर है। मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं।"

    एलियन बनेंगे अक्षय कुमार

    वहीं, निर्देशक कनिष्क ने फिल्म को लेकर बताया, "समुक मेरे एसपीजी वर्ल्ड और एलियन व प्रिडेटर जैसी सर्वाइवल थ्रिलर्स के प्रति प्यार से पैदा हुई है। अक्षय सर के साथ इन सभी चीजों को एक साथ लाना बेहद खास अनुभव रहा है। मैं हमेशा चाहता था कि फिल्म का एलियन सेट पर वास्तविक महसूस हो। वही पुराना टैक्टाइल हॉरर फिल्मों को यादगार बनाता है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle से डरकर Ajay Devgn ने बढ़ा दी 'धमाल 4' की रिलीज डेट! अब इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक

    Akshay Kumar

    हॉलीवुड का मिला साथ

    अक्षय कुमार की इस फिल्म के साथ हॉलीवुड की बड़ी टेक्निकल टीम भी जुड़ी है। मशहूर क्रिएचर एफएक्स डिजाइनर एलेक गिलिस (Alec Gillis) फिल्म के एलियन क्रिएचर को डिजाइन और तैयार करेंगे। एलेक गिलिस 'एलियन', 'प्रिडेटर', 'एलियन: रोमुलस', 'स्टारशिप ट्रूपर्स', 'स्माइल', 'इट' और 'ट्रेमर्स' जैसी फिल्मों पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वहीं एक्शन सीक्वेंस ब्रिटिश स्टंट कोऑर्डिनेटर ल्यूक टंबर (Luke Tumber) डिजाइन करेंगे। यह फिल्म 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। 

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Title Track: बिना 'मजनू-उदय' के अक्षय ने जंगल में मचाई खलबली, रिलीज हुआ पहला धांसू गाना