Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    45 करोड़ बजट, लेना पड़ा था लोन... वो 'महाफ्लॉप' फिल्म जिसमें Salman Khan-Ajay Devgn 10 साल बाद आए थे साथ

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 08:00 PM (IST)

    सलमान खान और अजय देवगन की 2009 की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 45 करोड़ के बजट के मुकाबले इसने केवल 41.31 करोड़ कमाए। सलमान ने इसक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) और अजय देवगन (Ajay Devgn) ने साल 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam) में साथ काम किया था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इसे जितनी बार देखो ये नई ही लगती है।

    इसके बाद ये जोड़ी 2009 में फिर साथ नजर आई लेकिन ये फिल्म सुपरफ्लॉप रही। फिल्म के लिए अपना बजट तक निकालना मुश्किल हो गया था। हम बात कर रहे हैं विपुल शाह की फिल्म लंदन ड्रीम्स (London Dreams) की जिसमें अजय और सलमान के अलावा असिन, आदित्य रॉय कपूर, ओम पुरी और रणविजय सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें- फैंस की जेब पर 'डाका' नहीं डालेंगे Salman Khan, थिएटर्स से सफाया... अब सीधा OTT पर आएगी Maatrubhumi?,जानें सच

    कितना था फिल्म का कलेक्शन?

    आपको जानकर हैरानी होगी कि 45 करोड़ के बजट में बनी लंदन ड्रीम्स ने बॉक्स ऑफिस पर 41.31 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये कलेक्शन करने में भी फिल्म को बहुत टाइम लग गया था। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए सलमान खान ने बहुत मेहनत की थी और बिना सोए लगातार 48 घंटे तक शूटिंग की थी। हालांकि बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद फिल्म चल नहीं पाई और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।

    Ajay (30)

    ये आदित्य रॉय कपूर की डेब्यू फिल्म थी। लंदन ड्रीम्स एक म्यूजिकल फिल्म थी और इसके बाद सलमान और अजय देवगन ने फिर कभी किसी मूवी में काम नहीं किया।

    विपुल शाह को केस में मिली राहत

    इस फिल्म से जुड़े एक मामले में विपुल शाह पर कई सालों से केस चल रहा था जिसे उन्होंने आखिरकार जीत लिया है। ‘द केरल स्टोरी’ के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह को 16 साल पुराने चेक बाउंस मामले में जीत हासिल हुई है। दरअसल साल 2009 में, विपुल अमृतलाल शाह ने अपनी कंपनी 'सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड' के जरिए ‘लंदन ड्रीम्स’ के प्रोड्यूसर्स को उनकी फिल्म पूरी करने के लिए एक लोन दिया था।

    खबरें और भी

    Ajay (31)

    विपुल खुद इस फिल्म के निर्देशक थे। प्रोड्यूसर्स द्वारा जारी किया गया रीपेमेंट चेक उस वक्त बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया था। तब से ये मामला कोर्ट में चल रहा था और अब 16 साल चली कानूनी प्रक्रिया के बाद विपुल शाह को जीत मिली है और आरोपी प्रोड्यूसर्स को सजा सुनाई गई है।

    यह भी पढ़ें- फिर अचानक से चर्चा में आई Salman Khan की 7 साल पुरानी 'डब्बाबंद' फिल्म, शाह रुख खान ने किया रिप्लेस