7 साल पुरानी फिल्म ने Netflix पर किया कमबैक, टॉप ट्रेंडिंग में अक्षय कुमार की कल्ट मूवी
मौजूदा समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अक्षय कुमार की एक कल्ट मूवी जमकर ट्रेंड कर रही है। ...और पढ़ें
-1779359802527_m.webp)
नेटफ्लिक्स पर छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म ने किया कमबैक
बॉक्स ऑफिस पर रही थी सुपरहिट
साल 2019 में की गई थी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी की दुनिया का सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) है। इस पर आए दिन कुछ न कुछ नया पुराना दर्शकों को एंटरटेन करता हुआ नजर आता है। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सुपरस्टार अक्षय कुमार की 7 साल पहले रिलीज होने वाली एक कल्ट सुपरहिट मूवी जमकर ट्रेंड कर रही है।
इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर धड़ल्ले से देखा जा रहा है, जिसकी वजह से इसका नाम टॉप-10 मूवीज की लिस्ट में शुमार है। आइए जानते हैं कि इस लेख में अक्षय की कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
नेटफ्लिक्स पर छाई अक्षय कुमार की फिल्म
कोरोना महामारी के दौर से पहले अक्षय कुमार का करियर ग्राफ पीक पर था और उस दौरान वह बैक टू बैक हिट फिल्में दे रहे थे। साल 2019 बतौर कलाकार अक्षय के लिए काफी लकी रहा और उस साल उन्होंने कई शानदार मूवीज दीं, जिसकी शुरुआत फिल्म केसरी से हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहने वाली अक्षय की केसरी (Kesari) फिलहाल नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।
यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को लगेगा मनोरंजन का मेला, OTT- थिएटर्स में आएंगी 11 फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

सात साल पुरानी इस फिल्म ने ओटीटी पर कमबैक किया है और एक फिर से अपनी शानदार कहानी से फैंस का दिल जीत लिया है। मौजूदा समय में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर केसरी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-8 पर ट्रेंड कर रही है। मालूम हो कि केसरी मूवी का कहानी वास्तविक घटना पर आधारित थी, जो सारागढ़ी की लड़ाई में 21 सिख सैनिकों की बहादुरी का परिचय देती है।
खबरें और भी
-1779361446850.jpg)
10 हजार अफगान हमलावरों को जिस तरह से इन सिख सैनिकों ने सामना किया था, वह ऐतहासिक रहा था। सेना के प्रमुख के तौर पर हवलदार ईश्वर सिंह ने अपने सिपाहियों को अंतिम सांस तक साथ दिया था। फिल्म केसरी में अक्षय कुमार ने इन्हीं का किरदार निभाया।
केसरी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
साल 2019 में अक्षय कुमार ने चार फिल्मों में काम किया और चारों सुपरहिट रही थीं। जिनमें केसरी, हाउसफुल 4, मिशन मंगल और गुड न्यूज के नाम शामिल थे। गौर करें केसरी की कमर्शियल परफॉर्मेंस की तरफ तो इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर नेट 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 207 करोड़ से अधिक था।