Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome To The Jungle Title Track: बिना 'मजनू-उदय' के अक्षय ने जंगल में मचाई खलबली, रिलीज हुआ पहला धांसू गाना

    Updated: Mon, 18 May 2026 01:38 PM (IST)

    Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है, जो नए अंदाज में आया है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

    वेलकम टू द जंगल का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही अब 'जंगल' में तहलका मचाने आ रहे हैं। 'भूत बंगला' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब अक्षय 'वेलकम टू द जंगल' में दिखने वाले हैं। बीते दिनों ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया और अब लीजिए हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है।

    फिल्म का पहला गाना रिलीज

    बॉलीवुड की इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से वेलकम टू द जंगल एक है। हाल ही में फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज़ कर दिया है, और यह गाना बिल्कुल वैसा ही है जैसा फैंस लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। टाइटल ट्रै (Welcome to the Jungle Title Track) को पहले साजिद-वाजिद ने कंपोज़ किया था, जिसे अब विक्रम मोंट्रोस ने नए अंदाज़ में रीक्रिएट किया है।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle से डरकर Ajay Devgn ने बढ़ा दी 'धमाल 4' की रिलीज डेट! अब इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक

    jungle song 1

    यह गाना पूरी तरह से हाई-एनर्जी, मस्ती और बड़े पर्दे वाले मनोरंजन से भरपूर है। शान, प्रिया पाटीदार और खुद विक्रम मोंट्रोस की आवाज ने इसे और खास बना दिया है। गाने में शब्बीर अहमद के ओरिजिनल लिरिक्स के साथ मेघा बाली के नए लिरिक्स जोड़े हैं।

    बड़ी है फिल्म की कास्ट

    इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी (Disha Patani), जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता और कई बड़े सितारे नज़र आने वाले हैं। इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे भव्य एंटरटेनर फिल्मों में से एक मानी जा रही है, और इसका म्यूज़िक भी उसी स्तर का बनाया गया है।

    खबरें और भी

    अहमद खान के निर्देशन और फिरोज नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) का इंतजार फैंस को लंबे वक्त से है। हालांकि फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इस बार फिल्म की कास्ट ही है।

    हालांकि इस बार ओरिजिनल वेलकम (Welcome) के कई सितारे फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, जिसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर और कटरीना कैफ समेत कई और स्टार्स शामिल हैं। 26 जून को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Teaser: 34 सितारों वाली फौज के साथ रिलीज हुआ 'वेलकम 3' का टीजर, अक्षय करेंगे 'जंगल' में मंगल