पापा Akshay Kumar या नाना राजेश खन्ना? खिलाड़ी के बेटे आरव के लुक को देख दंग रह गए फैंस, बोले- 'कितना हैंडसम है'
अक्षय कुमार के बेटे आरव के ट्रांसफॉर्मेशन की वीडियो देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। सोशल मीडिया पर 23 साल के आरव के लुक्स किस पर गए हैं, यह डिबेट छिड़ गया ...और पढ़ें
HighLights
23 साल के आरव के लुक ने किया फैंस को इम्प्रेस
फैंस को अक्की के बेटे में दिखी दिग्गज अभिनेता की झलक
फिल्मों से दूर क्या करते हैं अक्षय के लाडले आरव
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 58 साल की उम्र में भी जहां अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लगातार अपने फैंस को स्क्रीन पर एंटरटेन कर रहे हैं, तो वहीं उनके बेटे आरव का फिल्मों में आने का फिलहाल कोई विचार नहीं है।
हालांकि, इसके बावजूद 'खिलाड़ी कुमार' के लाडले बेटे आरव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन ही जाते हैं। इस बार आरव अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई है कि वह अपने पापा अक्षय कुमार की तरह दिखते हैं या फिर नाना राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की तरह।
डैशिंग लुक में दिखे 23 साल के आरव भाटिया
बीती रात अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ आउटिंग पर निकले थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के साथ उनके बेटे भी नजर आ रहे हैं। नीली आंखों वाले 23 साल के आरव बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं।
उन्होंने पिता अक्षय के साथ 'ट्विनिंग'करते हुए ब्लू रंग की शर्ट के साथ अंदर व्हाइट टी-शर्ट पहनी है। इस वीडियो में जिस चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह थीं आरव की मूंछें, जो उन्हें एक काफी मैच्योर और डैशिंग लुक दे रही हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'शाह रुख कभी भी गांववाले...' प्रियदर्शन ने बताया क्यों Akshay Kumar के साथ बनाते हैं ज्यादा फिल्में?
किसकी तरह दिखते हैं आरव भाटिया?
इंस्टाग्राम पेज ने कैप्शन में जहां लिखा कि आरव अपने पिता अक्षय कुमार की तरह दिखते हैं, तो वहीं फैंस इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं दिखे। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आरव पिता अक्षय नहीं, बल्कि अपने नाना राजेश खन्ना की तरह दिखते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह तो बिल्कुल राजेश खन्ना की कॉपी है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यह अपनी मम्मी की साइड की फैमिली पर गया है... राजेश खन्ना जी की तरह हल्का-हल्का फेस है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आरव को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे राजेश खन्ना वापस आ गए हैं।"
क्या आरव का फिल्मों में आने का प्लान है?
अक्षय कुमार के लाडले खुद को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं। खिलाड़ी कुमार भले ही चाहते हों कि उनके बेटे एक्टिंग फील्ड में आएं, लेकिन आरव का फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है। अक्षय ने खुद कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि आरव फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं और फिल्मों में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है।