Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कार्तिक तू तो गया बेटे...', Bhooth Bangla के ट्रेलर पर लोगों का मजेदार रिएक्शन, अक्षय की कॉमेडी से मचा धमाल

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 04:07 PM (IST)

    Bhooth Bangla Trailer Reaction: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आउट हो गया है जिसे देख यूजर्स फनी रिएक्शन दे रहे हैं। ...और पढ़ें

    भूत बंगला के ट्रेलर पर यूजर्स का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    भूत बंगला के ट्रेलर पर यूजर्स का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर जारी हो गया है। प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म का ट्रेलर देख हंस-हंसकर लोट-पोट होना तय है।

    करीब डेढ़ दशक बाद प्रियदर्शन (Priyadarshan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आइकॉनिक जोड़ी लौट आई है। इस बार जादू भूल भुलैया जैसा ही देखने को मिलेगा।

    भूत बंगला का ट्रेलर हुआ आउट

    सोमवार को भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसमें हॉरर के साथ-साथ फुल ऑन कॉमेडी देखने को मिली। अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी की पलटन ने ट्रेलर में भर-भरकर कॉमेडी का तड़का लगाया है। फिल्म में कुछ आइकॉनिक सीन्स और डायलॉग्स हैं जो प्रियदर्शन ने अपनी कल्ट कॉमेडी फिल्मों से लिए हैं, जैसे- 'बहन डर गई, बहन डर गई', 'मैं कोई मंदिर का घंटा हूं जो हर कोई बजा देता' डायलॉग्स और परेश रावल पर लोटा मारने वाला सीन।

     

    ट्रेलर देख क्रेजी हुए फैंस

    अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर देख यूजर्स भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। भूत बंगला का ट्रेलर देख लोगों को अक्षय कुमार का 'बहन डर गई' वाला डायलॉग काफी पसंद आया। ओरिजिनली यह डायलॉग अक्षय की फिल्म 'भागम भाग' से है। एक यूजर ने लिखा, "भूत बंगला नहीं, ओरिजिनल भूल भुलैया 2।" एक ने कहा, "बहन डर गई, एपिक था।" एक और यूजर ने इसे आइकॉनिक डायलॉग बताया।

    Bhooth Bangla

    Bhoot Bangla

    एक यूजर ने लिखा, "यह पर्सनल लगा।" एक ने कहा, "सिर्फ एके (अक्षय कुमार) अपना मास्टरपीस रीक्रिएट कर सकते हैं।" एक यूजर ने कहा, "अक्षय कुमार सोच रहे होंगे- कार्तिक तू तो गया बेटे।" कुछ यूजर्स ने कहा कि भूत बंगला को देख नोस्टाल्जिया वाली फीलिंग आ रही है।

    यह भी पढ़ें- Priyadarshan ने बताया क्यों अक्षय कुमार के साथ बनाते हैं ज्यादातर फिल्में? कहा- 'मेरे लिए वो शैतान...'

    कब रिलीज होगी भूत बंगला?

    प्रियदर्शन निर्देशित भूत बंगला पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 16 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म अक्षय के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, वामिका गब्बी, असरानी और तब्बू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Trailer: असरानी संग राजपाल-परेश के ठहाके; जबरा है भूत बंगला का ट्रेलर, लौट आए OG अक्षय कुमार