Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hera Pheri 3 विवाद में नया मोड़, प्रियदर्शन की एग्जिट के बाद अक्षय के प्रोडक्शन हाउस ने नोटिस जारी कर दी चेतावनी!

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 06:54 PM (IST)

    Hera Pheri 3 को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म ट्रेड और प्लेटफॉर्म्स को हाल ही में एक चेतावनी दी है। ...और पढ़ें

    हेरा फेरी 3 विवाद के बीच प्रोडक्शन हाउस की चेतावनी

    हेरा फेरी 3 विवाद के बीच प्रोडक्शन हाउस की चेतावनी

    HighLights

    1. हेरा फेरी 3 विवाद के बीच प्रोडक्शन हाउस की चेतावनी

    2. प्रियदर्शन ने फिल्म से ले ली है एग्जिट

    3. क्या है इस प्रोडक्शन हाउस के नोटिस का मतलब?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'हेरा फेरी 3' से जुड़ी कानूनी लड़ाई ने एक नया मोड़ ले लिया है। अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस (Akshay Kumar's Production House), 'केप ऑफ गुड फिल्म्स LLP' ने हाल ही में फिल्म के अधिकारों को लेकर एक चेतावनी जारी की है।

    प्रोडक्शन हाउस ने नोटिस में दी ये चेतावनी

    नोटिस में फिल्म इंडस्ट्री और दूसरे बिजनेस से जुड़े लोगों को यह चेतावनी भी दी गई है कि वे कंपनी की मंजूरी के बिना 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) पर अधिकार का दावा करने वाली किसी भी तीसरी पार्टी के साथ कोई एग्रीमेंट न करें।

    यह भी पढ़ें- शनिवार को Box Office पर दोगुनी हुई Welcome To The Jungle की कमाई, 'मैं वापस आऊंगा' और 'ऐल्फा' का रहा ये हाल

    प्रोडक्शन हाउस ने ये चेतावनी ट्रेड मैगजीन 'कंप्लीट सिनेमा' के 4 जुलाई, 2026 के अंक में एक पब्लिक नोटिस जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि फिल्म को बनाने और उसका कमर्शियल इस्तेमाल करने के अधिकार सिर्फ और सिर्फ उन्हीं के पास हैं।

    किसके लिए है ये नोटिस?

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फैन क्लब ने एक पब्लिक नोटिस का स्क्रीनशॉट शेयर किया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है। यह नोटिस आम जनता और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों के लिए है, जिनमें डिस्ट्रीब्यूटर, एग्जीबिटर, सिनेमा चेन, OTT प्लेटफॉर्म, टेलीविजन ब्रॉडकास्टर, डिजिटल प्लेटफॉर्म, एडवरटाइजर, लाइसेंस देने वाले और लेने वाले, एग्रीगेटर, सिंडिकेटर और अन्य बिजनेस और लोग शामिल हैं।

    खबरें और भी

     

    क्या है इस नोटिस का मतलब?

    इस नोटिस का सीधा-सीधा मतलब है कि हेरा फेरी 3 से जुड़े किसी भी तरह के राइट्स अब अक्षय कुमार प्रोडक्शन हाउस के पास हैं। इससे जुड़े किसी भी तरह के राइट्स के लिए कोई इंडिविजुअल या बिजनेस बॉडी बिना प्रोडक्शन हाउस की परमिशन के किसी थर्ड पार्टी से कॉन्टैक्ट या एग्रीमेंट नहीं कर सकता।

    यह पब्लिक नोटिस 'हेरा फेरी 3' को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच आया है। वहीं हाल ही में प्रियदर्शन ने भी इस फ्रैंचाइजी से एग्जिट ले ली है और कहा है कि उनका बार-बार अपमान किया गया था।

    akshay (12)

    फिल्म में लौटेगी ओजी तिकड़ी ?

    हालांकि, इस प्रोजेक्ट को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। परेश रावल मई 2025 में कुछ समय के लिए फिल्म से अलग हो गए थे, लेकिन बाद में फिर से कास्ट में शामिल हो गए; साथ ही, यह प्रोजेक्ट कानूनी विवादों में भी फंसा रहा है।

    फिलहाल फिल्म से अक्षय कुमार, परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की OG तिकड़ी जुड़ी हुई है, लेकिन प्रियदर्शन इसे नहीं बना रहे हैं। फैंस को इसकी रिलीज और शूटिंग से जुड़ी अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार है।

    यह भी पढ़ें- 'Hera Pheri 3 को 'धुरंधर' से बड़ी फिल्म...' अक्षय की फिल्म से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन का बयान, बोले- मेरी बेइज्जती की