Fukrey के बाद फिर लौटेगी 'भोली पंजाबन और जफर' की जोड़ी, नई कॉमेडी फिल्म का हुआ एलान
अभिनेता अली फजल और ऋचा चड्ढा की एक नई फिल्म का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। ...और पढ़ें

ऋचा चड्ढा और अली फजल (फोटो क्रेटिड- फेसबुक)
HighLights
नई फिल्म में नजर आएंगे अली और ऋचा
फुकरे में नजर आए थे दोनों कलाकार
दोबारा कॉमेडी करते दिखेंगे दोनों
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर कपल के बारे में बात की जाए तो उसमें अली फजल और ऋचा चड्ढा का नाम भी शामिल होता है। अतीत में ये दोनों फिल्म फुकरे में एक साथ नजर आ चुके हैं। लेकिन अब इन दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी बनेगी, जिसके आधार पर अली और ऋचा की नई फिल्म का एलान हो गया है।
ये फिल्म फुकरे की तरह एक कॉमेडी मूवी होने वाली है, जिसकी जानकारी खुद अली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।
अली और ऋचा की फिल्म
फिल्म फुकरे के बाद से अली फजल और ऋचा चड्ढा के बीच नजदीकियां बढ़ी और इन दोनों शादी रचा ली। अब ये दोनों कलाकार पहली बार किसी फिल्म में कपल की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। इस मूवी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अली फजल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद की है और लिखा है-
यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie में कैसा होगा गुड्डू भैया का अंदाज? एक्टर ने खोला राज; बोले- 'कभी सबकुछ छोड़ हॉलीवुड...'

दिल्ली की किसी भी कहानी का सिर्फ एक पहलू नहीं होता और यही बात इस कहानी को सुनाने लायक बनाती है। मैं आप सभी के सामने यह कहानी लाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। बड़े दिल वाली और तीखे सामाजिक व्यंग्य पर आधारित इस कॉमेडी फिल्म में ऋचा और मैं पहली बार एक ऑन-स्क्रीन जोड़ी के तौर पर साथ नजर आएंगे।
View this post on Instagram
डायरेक्टर-राइटर शशि वर्मा के निर्देशन में बनने वाली और स्क्रीनवर्क प्रोडक्शंस व गिरिराज प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म में कुमुद मिश्रा भी अहम भूमिका में हैं। मूवी की शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू होगी।
ऐसे में आने वाले समय में अब आपको फुकरे की भोली पंजाबन और जफर भाई एक संग मूवी में नजर आएंगे। इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है।
खबरें और भी
अली की अगली फिल्म
ऋचा चड्ढा के साथ इस कॉमेडी फिल्म के अलावा अली फजल एक और बहुचर्चित मूवी में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम मिर्जापुर है, जिसमें एक बार फिर से अली गुड्डू भैया के किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि मिर्जापुर मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।