Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2022 में ये सितारें बन चुके हैं माता-पिता, बिपाशा बसु भी जल्द देने वाली हैं खुशखबरी

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 01:05 PM (IST)

    Alia Ranbir Baby girl आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बन चुके हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। रविवार की सुबह आलिया एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन ...और पढ़ें

    Alia Bhatt, baby girl, Debina Banerjee, Bipasa
    Alia Bhatt, baby girl, Debina Banerjee, Bipasa

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Ranbir Baby Girl : बॉलीवुड का फेमस कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर किलकारियां गुंजी है। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। रविवार की सुबह एक्ट्रेस पति रणबीर कपूर के साथ एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंच थी। पेरेंट्स बनने के बाद आलिया- रणबीर बेहद खुश है। साथ ही साथ कपूर और भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर इस कपल को ढेरों बधाइयां मिल रही है।

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

    साल 2022 इस कपल के लिए कई मायनों में बेहद खास रहा है। साल के शुरुआत में इस कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में वास्तु हाउस में शादी रचाई थी। शादी के करीब दो महीने बाद आलिया ने सोशल मीडिया पर मां बनने की जानकारी शेयर की थी। इसी साल सितंबर में इस कपल की पहली मूवी ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई, जिसने पर्दे पर खूब कमाल किया। वहीं इस साल के आखिर में ये कपल बेटी के पेरेंट्स बनें। वैसे आलिया-रणबीर के अलावा कई और भी सेलेब्स हैं जो इस साल पेरेंट्स बनने वाले हैं।

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

    इस साल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी फैंस को गुड न्यूज देने वाले हैं। ये कपल अपनी शादी के छह साल बाद पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहा है। जल्द ही दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। हालांकि अभी तक कोई डेट सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि नवंबर महीने के आखिर तक बिपाशा मां बन सकती है।

    देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी

    बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा टीवी के राम-सीता यानी देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी भी दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। बता दें इसी साल इस कपल ने बेटी लियाना का स्वागत किया था। बेटी को जन्म देने के चार महीने बाद देबिना ने 16 अगस्त को फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

    खबरें और भी

    साल 2022 में ये सितारें बनें माता-पिता 

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

    वहीं कई एक्ट्रेसेज ऐसी भी है जो इस साल पहली बार मां बनीं। इस साल के शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने घर बेटी का स्वागत किया था। सरोगेसी की मदद से प्रियंका और निक माता-पिता बने थे।

    सोनम कपूर और आनंद अहूजा

    सोनम कपूर और आनंद आहूजा भी इसी साल अगस्त में पेरेंट्स बने। सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया था। इस कपल ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है।

    यह भी पढे़ं- Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby: आलिया भट्ट- रणबीर कपूर बने पैरेंट्स, कपूर खानदान में आया नन्हा मेहमान