Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby Girl: आलिया भट्ट- रणबीर कपूर बने पेरेंट्स, कपूर खानदान में आया नन्हा मेहमान

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 12:46 PM (IST)

    Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर किलकारी गूंजी है। शादी के 7 महीने बाद ही आलिया भट्ट मां बन गई हैं और उन्होंने एक क्यूट से ...और पढ़ें

    Alia Bhatt Ranbir Kapoor Baby Alia Bhatt Ranbir Kapoor welcome their first baby
    Alia Bhatt Ranbir Kapoor Baby Alia Bhatt Ranbir Kapoor welcome their first baby

    नई दिल्ली, जेएनए। Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी-पापा बन चुके हैं। आज सुबह ही आलिया भट्ट ने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर आलिया के बचपन की तस्वीर शेयर हो रही है। लोग बोल रहे हैं कि इस कपल भी बेटी भी आलिया की तरह ही क्यूट होगी। 

    आलिया ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

    रणबीर कपूर और भट्ट परिवार इस खुशी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 6 नवंबर को रणबीर के साथ आलिया सुबह 7:30 बजे अस्पताल पहुंच गईं थीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें दोनों अपनी कार में अस्पताल जाते नजर आए। इसके कुछ देर बार सोनी राजदान और नीतू कपूर भी हॉस्पिटल पहुंचीं थीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    आलिया भट्ट बनीं मां

    आलिया भट्टी की गोद भराई का फंक्शन भी अक्टूबर महीने में कर दिया गया था। इसके साथ ही मीडिया में खबर आई कि बच्चे का जन्म नवंबर लास्ट और दिसंबर के पहले हफ्ते में होने वाला है। लेकिन 6 नवंबर को आलिया का अचानक अस्पताल जाना सबको चौंका गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में आलिया के लिए पहले से ही रूम बुक कर दिया गया था।

     कपूर खानदार में आया नन्हा मेहमान

    फैंस के बीच इस खबर से काफी खुशी है। सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर को लोग बधाई दे रहे हैं। वैसे इस खुशखबरी की तरफ इशारा महेश भट्ट ने भी रविवार की सुबह दे दिया था। जब उन्होंने बच्चे के जन्म से पहले कहा कि 'नए सूरज का उदय होने वाला है'। उन्होंने कहा कि मैं नई जिम्मेदारी निभाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।

    खबरें और भी

    7 महीने पहले की थी शादी

    बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करके सबको शॉक्ड कर दिया था। सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट कर उन्होंने इसकी जानकारी फैंस को दी थी। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि आलिया शायद शादी के पहले से ही प्रेग्नेंट हैं।  

    ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुआ था प्यार

    आलिया और रणबीर की मुलाकात साल 2018 में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर हुई थी। रणबीर उस वक्त कटरीना के साथ ब्रेकअप कर चुके थे तो आलिया भी सिद्धार्थ मल्होत्रा को भुलाना चाहती थीं। इनकी दोस्ती प्यार में बदली और फिर फिल्मी गलियारों में मोहब्बत के किस्से आम हो गए। कहा जाता है कि ऋषि कपूर के सामने इन दोनों ने सगाई कर ली थी। 

    ये भी पढ़ें

    Alia Bhatt Delivery: पति रणबीर कपूर संग अस्पताल पहुंची आलिया भट्ट, कपूर परिवार में जल्द गूंजेगी किलकारी?