यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Alia Bhatt Delivery: पति रणबीर कपूर संग अस्पताल पहुंची आलिया भट्ट, कपूर परिवार में जल्द गूंजेगी किलकारी?
Alia Bhatt Delivery soon आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ अपने पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए एचएन रिलायंस अस्पताल गिरगांव पहुंच चुकी हैं। यहां सुबह 730 ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन।Alia Bhatt Delivery soon: अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए एचएन रिलायंस अस्पताल, गिरगांव पहुंचे हैं। यहां पहले से ही हॉस्पिटल में रूम बुक कर दिया गया है। बता दें कि अक्टूबर के शुरुआत में ही भट्ट और कपूर फैमिली ने मिलकर आलिया की गोद भराई का फंक्शन किया था।
हॉस्पिटल पहुंची आलिया भट्ट
आलिया की डिलीवरी से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि आलिया और रणबीर, बच्चे की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही आलिया अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। इस कपल का परिवार और फैंस भी इस बड़ी बेसब्री से बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।
जल्द आने वाले है नन्हा मेहमान
बता दें कि पहले खबर आई थी कि आलिया की डिलीवरी नवंबर महीने के आखिर या दिसंबर के पहले हफ्ते में हो सकती है। लेकिन अब मीडिया में चल रही खबरों पर विश्वास करें तो ये जोड़ा बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए घर निकल चुका है। आलिया को सुबह 7:30 बजे एचएन रिलायंस अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। अब किसी भी पल कपूर खानदान के नन्हे मेहमान को लेकर खबरें आ सकती है।
कपूर-भट्ट परिवार को है बेसब्री से इंतजार
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके दो महीने बाद भी आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुना कर सबको चौंका दिया था। सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट कर उन्होंने इसकी जानकारी फैंस को दी थी। अभी हाल ही में इन्हें फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ देखा गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई।