Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बुआ के लिए डॉक्टर बनी Raha Kapoor, रिद्धिमा साहनी ने शेयर किया भतीजी का क्यूट फोटो

    Updated: Sat, 16 Nov 2024 02:05 PM (GMT+05:30)

    हाल ही में राहा कपूर के दूसरे जन्मदिन पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक बर्थडे पार्टी रखी थी। इस फंक्शन की कई इनसाइड तस्वीरें उनकी नानी सोनी राजदान ने ...और पढ़ें

    बुआ के लिए डॉक्टर बनीं राहा कपूर
    बुआ के लिए डॉक्टर बनीं राहा कपूर

    HighLights

    1. दो साल की हुई राहा कपूर
    2. रिद्धिमा कपूर ने शेयर की फोटो
    3. 6 नवंबर 2022 को हुआ था राहा का जन्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राहा कपूर बॉलीवुड की सबसे प्यारी और खूबसूरत बच्चों में से एक हैं और इस बात को कोई झुठला नहीं सकता है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। हाल की में राहा कपूर ने अपना दूसरा बर्थडे मनाया।

    राहा की बुआ ने शेयर की उनकी फोटो

    इस बीच राहा का एक और क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। इस फोटो को राहा की बुआ और रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर किया है। उनके फोटो शेयर करते ही ये तेजी से वायरल होने लगी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई फोटो में राहा ब्लू कलर के टॉप और मैचिंग शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Raha Kapoor की बर्थडे पार्टी में दादी-नानी की मौज! जंगल थीम पर आधारित था सेलिब्रेशन, देखिए इनसाइड तस्वीरें

    राहा अपनी बुआ के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं जहां दोनों बुआ भतीजी खेलती नजर आईं। राहा बुआ के साथ डॉक्टर डॉक्टर खेल रही हैं। फोटो में रिद्धिमा वाइट टॉप और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी पॉपसिकल, बुआ भतीजी टाइम।' फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

    रिद्धिमा को प्यार से क्या कहकर बुलाती हैं राहा?

    वहीं राहा के बर्थडे के मौके पर रिद्धिमा कपूर साहनी ने उनकी समारा और राहा की बहुत ही क्यूट फोटो शेयर की थी। तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा- 'हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं। रिद्धिमा ने बताया कि राहा प्यार से उन्हें बू कहकर पुकारती है।'

    खबरें और भी

    राहा के बर्थडे की थीम जंगल बेस्ड थी। उनकी नाना सोनी राजदान और मौसी पूजा भट्ट ने बर्थडे की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें उनका खूबसूरत बर्थडे केक और अंदर की सजावट साफ देखी जा सकती है।

    ओटीटी पर डेब्यू कर चुकी हैं रिद्धिमा कपूर

    बता दें कि रिद्धिमा ने हाल ही में नेटफ्लिक्स शो फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स से एक्टिंग में डेब्यू किया है। इसी सीजन में उनके साथ शालिनी पासी और कल्याणी साहा चावला भी नजर आई थीं। इसके अलावा बॉलीवुड वाइफ्स की तरफ से नीलम कोठारी सोनी, महीप कपूर, भावना पांडे और सीमा सजदेह इसका हिस्सा थीं।

    यह भी पढ़ें: कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है? Raha Kapoor के दूसरे बर्थडे पर दादी नीतू कपूर ने शेयर की एकदम प्यारी तस्वीर