यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raha Kapoor की बर्थडे पार्टी में दादी-नानी की मौज! जंगल थीम पर आधारित था सेलिब्रेशन, देखिए इनसाइड तस्वीरें
राहा कपूर के दूसरे जन्मदिन के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक बर्थडे पार्टी रखी थी। इसमें सोनी राजदान से लेकर राहा की बुआ करीना कपूर अपने बच्चे ...और पढ़ें

HighLights
- दो साल की हुई राहा कपूर
- नाना सोनी राजदान ने किया एंजॉय
- सामने आईं सेलिब्रेशन की फोटोज
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का 6 नवंबर को दूसरा जन्मदिन था। फैमिली के लिए ये वाकई में बहुत बड़ा दिन था। सुबह से ही राहा के लिए सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं आ रही थीं। दादी नीतू कपूर ने राहा की रणबीर और आलिया के साथ बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की थी।
सोनी राजदान ने शेयर की फोटो
फैमिली ने शाम को बर्थडे पार्टी रखी थी जिसकी थीम जंगल थी। इस पार्टी में केवल करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स को बुलाया गया था। इस पार्टी की तस्वीरें राहा की नानी सोनी राजदान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके अलावा राहा की मौसी पूजा भट्ट ने भी अंदर के डेकोरेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें: कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है? Raha Kapoor के दूसरे बर्थडे पर दादी नीतू कपूर ने शेयर की एकदम प्यारी तस्वीर
नानी ने फ्रेंड्स के साथ किया एंजॉय
सोनी राजदान ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो अपने गैंग नीतू कपूर, नीना गुप्ता, अनु रंजन और इनकी म्यूचल फ्रेंड शालिनी प्रधान नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सभी कॉफी का कप पकड़े नजर आ रहे हैं जबकि इनके पीछे साफ साफ जंगल थीम वॉल पेपर देखा जा सकता है। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, “जब आपका गैंग आपके लिए आता है। #बर्थडे सेलिब्रेशन्स।"

बर्थडे की थीम थी जंगल
बाद में पूजा भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पार्टी की कई झलकियां पोस्ट कीं। सबसे पहले, उन्होंने स्वादिष्ट केक की तस्वीर पोस्ट की जिसमें जंगल थीम के हिसाब से कई सारे जानवर बने हुए थे। इस पर 'हैप्पी बर्थडे' और 'राहा 2' लिखा हुआ था। इसके बाद एक वॉल पर बहुत ही सुंदर सा डेकोरेशन था जिसपर राहा लिखा हुआ था। यहां पर फोटो में एक बंदर और पांडा का कटआउट भी लगा हुआ है। एक अन्य तस्वीर में राहा के नाना, महेश भट्ट को मिकी और मिन्नी माउस के साथ पोज देते देखा जा सकता है। इसके अलावा एक टैटू काउंटर भी लगाया गया था।
खबरें और भी

इससे पहले आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर राहा की एक बचपन की तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो उन्हें सीने से लगाए नजर आ रही थी। वहीं रणबीर पीछे से दोनों पर अपना प्यार लुटाते नजर आए।
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और Alia ने की दीवाली पूजा, पापा की गोद में नाक मुंह बनाती नजर आईं Raha